हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

तारामंडल में आज रात होगी बेहद खास, 59 साल बाद पृथ्वी के बेहद करीब चमकेगा बृहस्पति गृह, जानें इसके मायने

विज्ञापन
Tonight Jupiter will shine very close to the Earth

Stargazers: तारामंडल में आज रात बेहद खास होने वाली है। क्योंकि 59 साल बाद बृहस्पति गृह पृथ्वी के बेहद करीब चमकेगा। आइए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं आखिर इसके मायने क्या हैं और आपके जीवन और प्रकृति पर इसका क्या असर पड़ेगा। नासा के मुताबिक इसके बाद यह दुर्लभ संयोग 107 वर्ष बाद साल यानि 2129 में बनेगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

अभी पढ़ें – Numerology Horoscope 27th September 2022: सभी मूलांक वाले यहां जानें कैसा रहेगा आज का आपका दिन

क्या और क्यों हो रहा है

नासा के मुताबिक 26 सितंबर को बृहस्पति गृह पिछले 59 सालों बाद पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इससे पहले साल 1963 में ऐसा नजारा देखने को मिला था। दरअसल, बृहस्पति गृह पृथ्वी से लगभग 600 मिलियन दूर है। नासा विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पृथ्वी और बृहस्पति सूर्य की परिक्रमा पूर्ण वृत्तों में नहीं करते हैं यानि ग्रह पूरे वर्ष अलग-अलग दूरी पर एक-दूसरे से गुजरते हैं। नासा ने कहा है कि पृथ्वी की सतह के दृष्टिकोण से विरोध तब होता है जब एक खगोलीय वस्तु पूर्व में उगती है क्योंकि सूर्य पश्चिम में अस्त होता है। इस दौरान वस्तु और सूर्य पृथ्वी के विपरीत दिशा में रहते हैं। बृहस्पति वर्ष के किसी भी अन्य समय की तुलना में हर 13 महीने में बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। लेकिन इस बार ग्रह साल 1963 के बाद से पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा।

साइंस क्या कहती है

साइंस की भाषा में इस घटना को ‘जुपिटर ऐट अपोजिशन’ कहा जाता है। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और बृहस्पति के बीच में होगी। जिसकी वजह से वर्ष के किसी अन्य समय के दौरान देखी जाने वाली घटना की तुलना में बड़े मात्रा में गैस का गोला प्रज्वल्लित होगा। बृहस्पति सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा ग्रह है। इस दौरान गैस जाइंट पृथ्वी से लगभग 590 मिलियन किलोमीटर दूर होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक गैस जायंट के ग्रेट रेड स्पॉट को देखने के लिए लगभग 4 इंच या उससे अधिक बड़े टेलीस्कोप का इस्तेमाल करना होगा।

अभी पढ़ें – Navratri 2022: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, हर मन्नत होगी पूरी

ज्योतिष यह कहता है

गुरु को ज्योतिषशास्त्र में धर्म, धन, ज्ञान और शुभता का कारक माना जाता है। गुरु के धरती के करीब आने से इसका व्यापक असर धरती पर रहने वाले लोगों पर पड़ेगा। खासकर मीन, धनु और कन्या राशि वाले लोगों को व्यापार में लाभ होगा। शेयर मार्केट में उछाला आएगा। वहीं, सोने, प्लैटिनम की कीमत में गिरावट होने का अनुमान है। मौसम की बात करें तो बारिश पर्याप्त होगी खासकर बिहार, बंगाल में अच्छी बारिश की संभावना बनेगी।

समय जान लें

भारत में यह घटना सोमवार शाम 5 बजकर 29 मिनट से मंगलवार सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक देखी जा सकेगी।

अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें