Tone Totke: बहुत बार ऐसा सुनने में आया है कि कुछ लोगों को भूत-प्रेत बहुत ज्यादा दिखते हैं। इसके विपरीत कई ऐसे भी होते हैं जिन्हें लाख प्रयासों के बाद भी भूत नहीं दिखाई देते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों को नहीं मानने वालों को न केवल भूत दिखाई देते हैं, वरन उनके ऊपर हावी भी हो सकते हैं। जानिए क्या हैं ये नियम
यह भी पढ़ें: सिर्फ अंगूठा देख कर जानिए, सामने वाला क्या सोच रहा है!
इन नियमों (Tone Totke) का पालन करने पर नहीं दिखेंगे भूत-प्रेत और पिशाच
आचार-विचार पवित्र रखें
भूत-प्रेत अधिकतर उन्हीं लोगों के पीछे पड़ते हैं जो बहुत ज्यादा नेगेटिव सोचते हैं। नेगेटिव थॉट्स के कारण ही नेगेटिव एनर्जी को वे आसानी से आकर्षित भी कर लेते हैं। इसी लिए ऐसे लोगों को भयानक अनुभव बहुत ज्यादा होते हैं। यदि कोई व्यक्ति ईश्वर में आस्था रखता है, पॉजिटिव सोचता है तो उसके पीछे नकारात्मक शक्तियां कभी नहीं पड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: आज कर लेंगे ये उपाय तो पलक झपकते दूर होगी हर मुश्किल
वृक्षों के पास शौच न करें
नकारात्मक शक्तियां अक्सर सुनसान में उगे हुए किसी वृक्ष पर रहती हैं। यदि उन वृक्षों के नीचे कोई व्यक्ति लघु शंका या शौच करते हैं, तो उन पर वे शक्तियां हावी हो जाती हैं। इसलिए ऐसा भूल कर भी नहीं करना चाहिए।
इत्र लगाकर श्मशान या कब्रिस्तान से न निकलें
कई लोगों को इत्र लगाने का शौक होता है। इत्र भी अमानवीय शक्तियों को आकर्षित करता है। यदि आपका मन कमजोर है और आप इत्र लगाते हैं तो ऐसे में आप जाने-अनजाने में ही दुष्ट शक्तियों को आकर्षित कर सकते हैं। इत्र के बजाय आप परफ्यूम लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: भूल से भी इन चीजों का दान या गिफ्ट न करें, वरना हो जाएंगे बर्बाद
मीठा खाकर रात को सुनसान इलाकों में न जाएं
मान्यता है कि मीठा भी भूत-प्रेतों को आकर्षित करता है। यदि रात को मीठा खाकर आप किसी ऐसे सुनसान जगह पर जाते हैं जहां नेगेटिव शक्तियां हो सकती हैं तो आप अपने लिए आफतें लेकर आते हैं। इसलिए रात को जब भी मीठा खाएं तो उसके बाद कुल्ला अवश्य कर लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
(Valium)
संबंधित खबरें
शनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
4 mins agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
6 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines