Tone Totke: हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। यही कारण है कि घर के बूढ़े-बुजुर्ग झाड़ू का अपमान नहीं करने की बात कहते हैं। यही नहीं, ज्योतिष में भी कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर में समृद्धि आती है।
ज्योतिषी एम.एस. लालपुरिया के अनुसार यदि घर में झाड़ू का प्रयोग सही तरीके से करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल समस्त ग्रहों का दोष दूर होता है वरन् घर में लक्ष्मी भी आती है। जानिए झाड़ू के ऐसे ही कुछ उपायों और टोने-टोटकों के बारे में
यह भी पढ़ें: हर इच्छा होगी पूरी, भगवान काल भैरव को आज ही चढ़ाएं ये एक जादुई चीज
पैसा पाने के लिए करें ये उपाय (Tone Totke for Money)
- कभी भी सुबह उठते ही झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। हमेशा सूर्योदय के बाद ही साफ सफाई करनी चाहिए। साथ ही झाड़ू लगाने के बाद झाड़ू को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां बाहर से आने वाले लोगों की नजर उस पर न पड़े। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में स्थाई रूप से वास होता है।
- झाड़ू को कभी भी पैर से नहीं छूना चाहिए। जाने-अनजाने में यदि कभी गलती से पैर लग भी जाए तो उसके लिए भगवान से माफी मांग लेनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर सौभाग्य रूठ सकता है।
- कभी भी शनिवार के दिन नई झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। साथ ही जब भी नई झाडू का प्रयोग करना हो तो शनिवार के दिन ही करना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसे की आवक बढ़ती है।
- जब भी घर में कोई व्यक्ति शहर से बाहर जा रहा हो तो उसके पीछे से कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है। अतः जब भी कोई घर से बाहर जाएं तो उसके निकलने से पहले ही झाड़ू लगा लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर सुबह उठते ही दिख जाएं घर में चींटियां तो जल्द मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
10 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines