Grahan Yog: आज यानी 10 मई को ग्रहण योग बन रहा है. ग्रहण योग के बनने से कई राशियों के जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. चंद्र ग्रह के गोचर करने से इस ग्रहण योग का निर्माण होगा. कुंभ राशि में चंद्रमा के गोचर करने से राहु और चंद्रमा की युति का निर्माण होगा. इस युति से कुंभ राशि में ग्रहण योग बनेगा. इस अशुभ योग के बनने से मानसिक तनाव, भ्रम, सेहत संबंधी समस्याएं होती हैं. चलिए इस ग्रहण योग का निर्माण कब हो रहा है और इससे किन्हें सावधान रहना होगा इसके बारे में जानते हैं.
ग्रहण योग 10 मई 2026
आज दोपहर को 12 बजकर 13 मिनट पर चंद्र ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शनि की राशि कुंभ में राहु ग्रह पहले से मौजूद हैं. ऐसे में चंद्र गोचर से कुंभ राशि में इन दोनों की युति बनेगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है और राहु को भ्रम का कारक मानते हैं. इन दोनों ग्रहों के साथ आने से ग्रहण योग के कारण कई राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. काम में रुकावट और रिश्तों में दूरी जैसी स्थिति बन सकती है. चलिए इन अनलकी राशियों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Kedarnath Story: केदारनाथ धाम में पूजी जाती है महादेव की पीठ, जानिए कहां मौजूद है भगवान शिव का सिर?
कर्क राशि (Cancer)
सेहत के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए मुश्किल भरा समय रह सकता है. कर्क राशि वालों को नौकरी और करियर में तनाव हो सकता है. काम में मन न लगने से परेशान हो सकते हैं. संपत्ति से जुड़े विवाद से परेशान हो सकते हैं. आपको तनाव लेने से बचने की कोशिश है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर में लगा आईना संवार या बिगाड़ सकता है जीवन, जानिए वास्तु अनुसार कहां और कैसे लगाएं मिरर?
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लोग जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. आर्थिक मालमों में सावधान रहने की जरूरत है. किसी छोटी सी गलती के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. करियर और कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.
कुंभ राशि (Aquarius)
ग्रहण योग का निर्माण कुंभ राशि में ही हो रहा है. ग्रहण योग का बनना कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ साबित हो सकता है. किसी पर भरोसा करने से बचना होगा. आपको धोखा मिल सकता है. काम के दबाव के कारण तनाव बढ़ सकता है. रिश्ते खराब हो सकते हैं. आपको सावधान रहने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines