3 राशियों का भाग्योदय, नौकरी-व्यापार में तरक्की, बुध प्रदोष व्रत पर बना महासंयोग

Horoscope: बुध प्रदोष व्रत के दिन एक साथ 6 योग का महासंयोग बनने और विशेष चंद्रबल के असर से 19 जून, 2024 से 3 राशियों का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

Horoscope
विज्ञापन

Horoscope: 19 जून, 2024 को पड़ रहे बुध प्रदोष व्रत के दिन एक साथ 6 योग का महासंयोग बनने से यह दिन काफी खास बन गया है। इस दिन यह व्रत अनुराधा नक्षत्र में किया जाएगा और इस दिन सिद्ध योग, साध्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग के एक साथ मिलने से यह एक ‘महासंयोग’ बन गया है, जो बहुत दुर्लभ और विशेष फलदायी है। इस महासंयोग और इस दिन के चंद्रबल का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे विशेष तौर पर लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे।

मेष राशि:

आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। उचित प्रयासों से आय के नए साधन विकसित होंगे। इससे आर्थिक संकट न केवल दूर होंगे बल्कि आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी। कारोबार से जुड़े जातकों की बिजनेस ट्रिप सफल और लाभकारी होगी। स्टूडेंट जातकों के लिए स्टडी ट्रिप योग बन रहे हैं, वे पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं। परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर से मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि:

यह समय व्यापार और शिक्षा के लिए बेहतरीन सिद्ध हो सकता है। स्टूडेंट्स कम मेहनत से भी परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होंगे। व्यापारियों को भी व्यापार में कम लागत से अधिक लाभ होने के योग हैं। साझेदारी में बिजनेस में मित्र से सहायता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने के योग दर्शा रहा है। अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। अतिरिक्त आमदनी होने से मन प्रसन्न रहेगा। फैमिली मेंबर के साथ टूर पर जाने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि:

आपके अंदर एक नया आत्मविश्वास पैदा होगा और पराक्रम में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद के विवाद सुलझने की संभावना है। रिश्तेदारों से मनमुटाव समाप्त होंगे। धन की वजह से रुके हुए काम में प्रगति होगी। साझेदारी में बिजनेस शुरू करने का यह सही समय है। परिवार से भी पूरा सहयोग मिलेगा, बड़े भाई विशेष सहायक सिद्ध होंगे। मीडिया और संचार सेवा से जुड़े जातकों को प्रसिद्धि मिलने के योग हैं। व्यापार के लिए भारी निवेश प्राप्त होने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ