Vastu Tips: आजकल घरों में कमरों से अटैच लैट-बाथ बनाने का फैशन चल रहा है। इसके कई फायदे हैं तो कई नुकसान भी हैं। वर्तमान में लैट-बाथ को भी एक साथ ही बनाया जाता है। वास्तु में बाथरूम को चन्द्रमा तथा टॉयलेट को राहु का कारक बताया गया है। पुराने समय में ये दोनों अलग-अलग हुआ करते थे। परन्तु अब दोनों एक साथ बनने लग गए हैं। ऐसे में मॉडर्न घरों में चन्द्रमा के साथ राहु का स्थाई संयोग बनने लग गया है।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार लैट-बाथ का एक साथ होना चन्द्रमा को राहु दोष से पीड़ित कर देता है। जिस भी घऱ में ये दोनों एक साथ होते हैं, वहां कभी शांति नहीं रहती। परन्तु यदि इन दोनों को बेडरूम या किसी अन्य रूम में अटैच बना लिया जाए तो यह करेला ऊपर से नीम चढ़ा वाली कहावत हो जाती है। उस घर में शांति का नामोनिशान भी मिट जाता है।
यह भी पढ़ें: पलक झपकते किस्मत चमका देंगे ये टोटके, बिना खर्चें पूरे होंगे सारे काम
रुम में अटैच्ड लैट-बाथ बनाने से होते हैं ये नुकसान (Vastu Tips for Bathroom)
यह पहले ही बताया जा चुका है कि अटैच्ड लैट-बाथ बनाना घर में राहु दोष लाता है। यदि किसी कमरे में अटैच्ड लैट-बाथ हो तो उस रुम में रहने वालों की मानसिक शांति खत्म हो जाती है। उस रुम में जो भी रहता है, वह मानसिक रूप से उद्देलित और पीड़ित रहता है। हमेशा किसी न किसी चिंता में डूबा रहता है।
यह भी पढ़ें: भूल कर भी न पहनें रुद्राक्ष की माला और लॉकेट, बर्बाद हो जाएंगे
करें ये उपाय
वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपना कर आप इस दोष को दूर कर सकते हैं। सबसे पहला उपाय तो यही है कि किसी कांच की बाउल में थोड़ा सा सेंधा नमक भरकर रख दें। प्रत्येक 15 दिन बाद उस सेंधा नमक को फेंक दें और उसे धोकर, सुखाकर उसमें नया सेंधा नमक भर दें। इस उपाय से राहु दोष दूर हो जाएगा और साथ ही घर में मौजूद सभी तरह की नेगेटिव एनर्जी भी दूर होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
12 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines