हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

झगड़ालू होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, नाक पर रहता है गुस्सा!

---विज्ञापन---

अंक ज्योतिष में कुछ ऐसी तारीखें बताई गई हैं, जिनमें जन्म लेने वाले अपने दुश्मनों को कभी नहीं छोड़ते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं। इनका स्वभाव कब बदल जाता है, इनको खुद ही पता नहीं चल पाता है।

माना जाता है कि इन तारीखों में जन्म लेने वालों की नाक पर गुस्सा रहता है। इस कारण इनसे बहस करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे कौन सी तारीखें हैं, जिनमें जन्म लेने वाले लोग झगड़ालू होते हैं।

महीने की (1, 10, 19 और 28 तारीख)

जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 1 होता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार अंक 1 के स्वामी सूर्य हैं। इस कारण इन लोगों के स्वभाव में सूर्य का प्रभाव रहता है। इनमें काफी ईगो होता है। अगर इनका कोई अपमान करता है तो ये उसे कभी भी नहीं भूलते हैं। ये शुत्र को झुकाने में विश्वास रखते हैं। ये अपने वजूद को किसी के भी सामने झुकने नहीं देते हैं।

---विज्ञापन---

महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्म लेने वाले लोग

इन लोगों का मूलांक 8 होता है। अंक 8 स्वामी शनि को माना गया है। ये लोग गंभीर, गुस्सैल, बदले की भावना रखने वाले होते हैं। इनका उसूल होता है कि अगर किसी ने इनका नुकसान किया है तो ये उसका हिसाब जरूर लेते हैं।

महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग

जिनका जन्म महीने की 9, 18, 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ये लोग बेहद तेज गुस्से वाले होते हैं। ये विवाद से डरते नहीं हैं। ये अपने दुश्मनों को सबक सिखाना आवश्यक समझते हैं। ये लोग काफी लड़ाकू और झगड़ालू होते हैं। ये लोग झगड़े के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- इन 5 राशि वालों का गोल्डन टाइम स्टार्ट, शनि हुए मीन राशि में उदय!

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola