Bargad Ke Upay: सनातन धर्म में बरगद के पेड़ की पूजा विधि-विधान से की जाती है, क्योंकि इस पेड़ में त्रिदेव यानी ब्रह्म, विष्णु और भगवान महेश का वास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बरगद के पेड़ की जड़ में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और टहनियों में भगवान शिव का निवास स्थान माना गया है। बरगद के पेड़ की पूजा करने से जातक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उसके जीवन में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि बरगद के पेड़ की पूजा करने से त्रिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बरगद के पेड़ के कुछ उपाय करने से जातक को हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलने लगती है। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।
बरगद के पेड़ के चमत्कारी उपाय
यदि कोई जातक अपनी मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं, तो इसके लिए वह बरगद के पेड़ के चारों ओर सूती के धागे बांधते हुए अपनी इच्छाओं को दोहराते रहें। ऐसा करने से आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाएगी।
यदि कोई जातक बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाता है, तो ऐसा करने से नौकरी में सफलता मिलती है। यानी जो जातक नौकरी में बार-बार असफल हो जाता है। उसे यह उपाय जरूर करना चाहिए। जल्द ही सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें- ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी न करें ये 4 काम, नहीं तो होगा भारी नुकसान
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, जो जातक शनिवार को बरगद के पेड़ के तने पर हल्दी और केसर अर्पित करता है, उसे हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही कारोबार में मुनाफा भी होने लगती है।
जो जातक आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इसके साथ ही वह किसी न किसी समस्या से घिरे रहते हैं, तो ऐसे में ज्योतिष शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं। इसके लिए जातक को हर शाम के समय बरगद के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही भगवान विष्णु का ध्यान भी करें। ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines