हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सपने में मोर देखना होता है शुभ, अथाह पैसे के साथ-साथ मिलती हैं खुशियां भी

विज्ञापन

Swapna Vichar: वैदिक ज्योतिष में सपनों को लेकर बहुत सी बातें कही गई हैं। आमतौर पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त के समय आने वाले सपनों को भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पूर्वा संकेत देने वाला बताया गया है। यदि आपको अपने सपने में अलग-अलग पशु-पक्षी दिखते हैं तो वे भी कोई न कोई भविष्यवाणी करते हैं।

यह भी पढ़ें: Swapna Vichar: सपने में दिखे यह चीज तो पक्का खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

स्वप्न में अगर दिखे मोर तो ऐसा होगा भविष्य (Swapna Vichar)

  • मोर को भारतीय ग्रंथों में देवताओं के सेनापति कार्तिकेय का वाहन माना गया है। आमतौर पर स्वप्न में मोर को देखना भी शुभ माना गया है। परन्तु कुछ स्थितियों में यह अशुभ भी हो सकता है।
  • यदि सपने में मोर नाचता हुआ दिखाई दे तो जल्दी ही भाग्योदय का संकेत मिलता है। इसी प्रकार यदि मोर खुशी से बोल रहा है तो यह आर्थिक लाभ दिलाता है।
  • सपने में मोर और मोरनी को एक साथ देखना वैवाहिक जीवन में आने वाली खुशियों को बताता है। इसका अर्थ है कि आपकी पारिवारिक लाइफ में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं।
  • सपने में सफेद मोर का बताता है कि व्यक्ति को बहुत जल्दी कहीं से धन लाभ होगा। उसके पुराने सारे कर्जे चुक जाएंगे और वह बहुत जल्दी अमीर बनने वाला है।
  • सपने में यदि मोर रोता हुआ दिखाई दे तो इसे अशुभ माना गया है। ऐसा मोर दिखाई देने पर निश्चित रूप से धनहानि के साथ-साथ भाग्य की भी हानि होती है। इस स्थिति में तुरंत ही अलर्ट हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अगर करेंगे ये उपाय तो शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या भी बन जाएगी शुभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola