Swapna Vichar: सपनों को लेकर धर्म और विज्ञान दोनों में ही बहुत सी बातें कही गई हैं। विज्ञान का मानना है कि सपने हमारे अवचेतन मन की अधूरी इच्छाएं हैं जबकि विज्ञान इन्हें भविष्य में घटने वाली घटनाओं का संकेत मानता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने सदैव भविष्य का संकेत देते हैं।
यह भी पढ़ें: Swapna Vichar: सपने में दिखे सांप तो बहुत जल्द मिलती है ये खुशखबरी
क्या है सपनों से जुड़ी धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं
डॉ. राजकुमार शास्त्री के अनुसार शुभ-अशुभ सपनों का आना हमारे बेडरूम के वास्तु पर भी निर्भर करता है। यही कारण है कि हमें अपने बेडरूम के वास्तु को हमेशा सही रखना चाहिए। जानिए सपनों से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में
- यदि बेडरूम का वास्तु ठीक है तो सपने भी अच्छे आते हैं। खराब वास्तु होने पर बुरे सपने आते हैं, कई बार रात को नींद भी सही तरह से नहीं आती है। इसलिए
- रात्रि 2 बजे बाद तथा ब्रह्ममुहूर्त में देखे गए सपने अवश्य पूरे होते हैं। ऐसे स्वप्न सदैव भविष्य का हिंट देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रात्रि 2 बजे से सुबह 5 बजे तक के बीच में जो भी स्वप्न आते हैं, उनका फल एक वर्ष में प्राप्त होता है।
- यदि सपना सुबह 5 बजे बाद आए और आप तुरंत उठ जाएं तथा इसके बाद नींद नहीं आए तो ऐसे सपने का फल एक महीने के अंदर ही प्राप्त होता है। अगर सपना अच्छा है तो उसका फल भी शुभ होगा। बुरा स्वप्न अशुभ भविष्यवाणी करता है।
अच्छे सपने देखने के लिए आजमाएं ये टिप्स (Swapna Vichar)
- कुछ लोगों को रात में सही तरह से नींद नहीं आती है और बुरे-बुरे सपने आते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ आसान से वास्तु टिप्स आजमाने चाहिए। उदाहरण के लिए उन्हें सदैव दक्षिण दिशा में सिर करके सोना चाहिए।
- इसी प्रकार घर के ईशान कोण में जल से भरे कलश की स्थापना करनी चाहिए। इससे घर में मौजूद सभी तरह के वास्तु दोष भी नष्ट हो जाते हैं। इनके अलावा घर के मुखिया दंपति को भवन के नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम दिशा) में स्थित कमरे में सोना चाहिए। इससे भी घर में समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें: काली बिल्ली रास्ता काटे तो तुरंत करें ये उपाय, बड़े से बड़ा दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएगा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
23 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines