Swapna Vichar: मनोवैज्ञानिकों के अनुसार सपने देखना एक आम बात है। व्यक्ति रात को सोते समय कई तरह के सपने देखता है। कई बार वह दिन में सोची-समझी गई बातों को ही सपनों के रूप में देखता है, कई बार मन में दबी हुई बातें सपना बनकर दिखती हैं। यदि ज्योतिष के हिसाब से देखें तो प्रत्येक सपना अपने आप में अनूठा होता है और उसका एक कारण होता है।
ज्योतिष में कहा गया है कि प्रत्येक स्वप्न सत्य नहीं होता परन्तु यदि स्वप्न के देखने पर भय लगे या मन में उत्साह और आनंद भर जाए तो ऐसे स्वप्न सत्य होते हैं। इसके अलावा यदि स्वप्न सुबह सूर्योदय से पहले ब्रह्ममुहूर्त में आए तो वह निश्चित रूप से सत्य होता है। ज्योतिष में ऐसे कई संकेत भी दिए गए हैं जिनके आधार पर आप अपने सपने का अर्थ जान सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में
यह भी पढ़ें: Ekadashi ke Upay: किसी भी एकादशी पर कर लें ये उपाय, घर में बरसने लगेगा पैसा
जानिए किस सपने का क्या अर्थ होता है (Swapna Vichar)
स्वप्न में भगवान को देखना
कई बार स्वप्न में देवी-देवता या इष्टदेवता दिखाई देते हैं। ऐसे स्वप्न हमेशा शुभ होते हैं। वे कोई न कोई पॉजिटिव अर्थ लिए होते हैं। उनका अर्थ है कि बहुत जल्द आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।
स्वप्न में हाथी, गाय, मोर या तोते को देखना
यदि सुबह के समय सपने में हाथी, गाय, मोर या तोता दिखाई दे तो ऐसे सपना जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आने का संकेत देता है। यदि आपके जीवन में परेशानियां चल रही हैं, आप बहुत समस्याओं से घिरे हुए हैं तो ऐसा सपना आना आपकी सभी समस्याओं के दूर होने का संकेत देता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: मनीप्लांट नहीं इस पौधे को घर में लगाने से चमकेगा भाग्य, तुरंत दिखेगा चमत्कार
स्वप्न में मंदिर या धार्मिक स्थल देखना
यह भी एक शुभ संकेत है। ऐसा सपना व्यक्ति के हाथों किसी बड़े पारिवारिक या धार्मिक आयोजन होने का संकेत देता है। यदि व्यक्ति मंदिर में खुद को कीर्तन करते हुए देखें तो निश्चित रूप से वह किसी न किसी धार्मिक कार्य में भाग लेगा। अथवा उसके खुद के घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
8 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines