Swapna Shastra: कभी-कभी कुछ सपने देखने के बाद भी दिमाग में घूमते रहते हैं कि ये सपना क्यों आया, इसका मतलब क्या है, क्या यह बुरा है या शुभ आदि-आदि. ऐसा ही एक सपना, सपने में पका आम खाने का है. अगर आपने सपने में खुद को पका हुआ आम खाते देखा है और यदि आपके मन में भी ऐसे सवाल उठ रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र इसे कैसा माना गया है? आपको बता दें कि आम सिर्फ स्वाद का नहीं, बल्कि खुशहाली, तरक्की और अच्छे समय का भी प्रतीक माना जाता है.
मिल सकती है ‘गुड न्यूज’
सपने में खुद को ‘पका आम’ खाते देखना ‘गुड न्यूज’ का संकेत देता है. स्पेशली, अगर आप शादीशुदा हैं, तो यह सपना संतान सुख का संकेत माना जाता है. यानी परिवार में नई खुशियां आने की संभावना मानी जाती है. कई लोग इसे घर में शुभ बदलाव का इशारा भी मानते हैं.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
रुका काम बनेगा
काफी समय से कोई काम अटका है या किसी अच्छी खबर का इंतजार कर रहे हैं, तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक पका आम खाना इस बात का संकेत हो सकता है कि अब आपकी मेहनत रंग लाने वाली है. ऐसे सपने पुरानी इच्छाओं के पूरी होने के योग भी माने जाते हैं.
पैसा और तरक्की
यह सपना आर्थिक मामलों के लिए भी अच्छा माना जाता है. कारोबार में फायदा, नौकरी में नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या अचानक किसी लाभ की संभावना जैसी बातें इससे जोड़ी जाती हैं. अगर आप किसी नए मौके का इंतजार कर रहे हैं, तो इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Birth Date Numerology: इन बर्थ डेट वालों की ओर खिंचे चले आते हैं लोग, कॉन्फिडेंस से लिखते हैं सफलता की कहानी
रिश्तों में मिठास
पका आम मिठास का प्रतीक है. इसलिए इसका सपना बहुत पाज़िटिव माना जाता है कि परिवार और पार्टनर के साथ रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते हैं. घर का माहौल भी खुशहाल रहने के संकेत माने जाते हैं.
नई ऊर्जा का संकेत
कुछ पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार यह सपना मानसिक शांति, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का भी इशारा देता है. यानी आने वाले समय में आपको नए मौके मिल सकते हैं और लंबे समय से दिल में रखी कोई मनोकामना पूरी होने की उम्मीद बढ़ सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines