Surya Shani Yuti 2025: सूर्य और शनि की युति से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य!

Surya Shani Yuti 2025: होली के बाद फिर से शनि और सूर्य की युति का निर्माण होगा। दोनों ग्रहों का संयोग 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए भाग्योदय वाला रहेगा। आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं। 

Surya Gochar 2025 Conjunction of Sun and Saturn will be formed on Holi luck of 3 zodiac signs will shine

सूर्य और शनि की युति

Surya Shani Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह एक साथ किसी राशि या कुंडली के भाव में विराजमान होते हैं तब दोनों ग्रह की युति का निर्माण होता है। वर्तमान में सूर्य और शनि जो कि एक दूसरे के शत्रु ग्रह, एक साथ कुंभ राशि में विराजमान होकर युति का निर्माण कर रहे हैं। होली वाले दिन यानी 14 मार्च 2025 को सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में विराजमान हो जाएंगे। 14 मार्च, शुक्रवार को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे। वहीं, 29 मार्च, शनिवार को रात 11 बजकर 01 मिनट पर मीन राशि में शनि गोचर करेंगे। ऐसे में फिर से सूर्य-शनि की युति बनेगी, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि की युति लाभकारी रहेगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे जो बिगड़ी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। मन पहले से अधिक प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। संबंध में सुधार हो सकेगा। कोई प्रपोज कर सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए शनि-सूर्य की युति फलदायी रहेगी। रुके कार्यों को पूरा कर सकेंगे। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। शादी की बात चल सकती है। आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ेगा। अपनी बातों से लोगों का दिल जीत सकेंगे। वाद-विवादों से दूर रहने में ही भलाई रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। रुका धन मिल सकेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए सूर्य-शनि की युति फलदायक रहेगी। मीन राशि में दोनों ग्रह एक साथ विराजमान होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और कार्यों को करने के साथ लोगों के बीच आप अपनी एक नई पहचान बना सकेंगे। धन वृद्धि के लिए की जा रही आपकी मेहनत सफल होगी। करियर, बिजनेस और नौकरी करने वालों को सफलता हासिल होगी। धैर्य से काम लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ