Surya and Shani Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की राशि परिवर्तन और उनका संयोग बेहद खास माना जाता है। ग्रह के राजा सूर्य, शनि, बुध, गुरु शुक्र सभी ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, लेकिन बता दें कि शनि और सूर्य जब अपनी राशि बदलते हैं तो अशुभ और शुभ फल प्रदान करते हैं। बता दें कि सूर्य और शनि का रिश्ता पिता और पूजा का है। साथ ही ये दोनों में आपस में नहीं बनती हैं। अब विचार करने वाली बात है कि यदि सूर्य और शनि एक ही राशि में विचरण करेंगे तो क्या होगा। बता दें फरवरी के महीने में कुंभ राशि में सूर्य और शनि एक साथ विचरण करेंगे। दोनों ग्रहों में आपसी संयोग भी होगा। ऐसे में दोनों ग्रहों के संयोग से सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- ब्रह्मचर्य क्या है, जानें शारीरिक व अध्यात्मिक लाभ!
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य वर्तमान समय में मकर राशि में विराजमान हैं। वहीं शनि देव कुंभ राशि में पहले से बैठे हुए हैं। फरवरी में सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान सूर्य और शनि का आपसी मेल होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति तकरीबन 30 साल बाद बन रही है। ऐसे में कुछ राशियों को संभलकर रहना होगा। बता दें सूर्य और शनि के युति के दौरान कुंभ, सिंह, तुला और कर्क राशियों को संभलकर रहना होगा। आज इस खबर में जानेंगे इन 4 राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए सूर्य और शनि की युति नुकसानदायक रहेगा। जातक को इस दौरान बहुत ज्यादा सावधान रहना होगा। किसी भी कार्य को करने में सतर्कता जरूर रखें। दोस्तों से सावधान रहें, वरना धोखा मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- मंगल और शुक्र एक साथ मकर राशि में बनाएंगे धन शक्ति राजयोग, ये राशियां रहेंगी खुशहाल
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों को सूर्य और शनि की युति के दौरान बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा। इन दोनों ग्रहों की युति अपने साथ दिक्कते लेकर आ रही हैं। इस दौरान किसी भी चीज में निवेश करने से बचना होगा। साथ ही अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए पिता और पुत्र की युति के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। साथ ही घर-परिवार के किसी भी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। मन परेशान रह सकता है। किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें- फरवरी में शुक्र और बुध मिलकर बनाएंगे “लक्ष्मी नारायण राजयोग”, 3 राशियों की होंगी बल्ले-बल्ले
कर्क राशि
सूर्य और शनि की युति के दौरान जातक परेशान रह सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनकी नौकरी हाथ से जा सकती है। कारोबारियों के लिए यह युति नुकसानदायक रहने वाला है। इस युति के दौरान हानि होने की संभावना है। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
19 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines