Shadashtak Yog Rashifal: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि दोनों ही बेहद प्रभावशाली ग्रह हैं. सूर्य ग्रहों का राजा कहे जाते हैं,वहीं शनि कर्म और न्याय के देवता हैं. लेकिन दोनों ग्रहों के बीच परम शत्रुता है. इसलिए जब इन दोनों ग्रहों का अशुभ संबंध बनता है, तो उसका असर राशियों पर तुरंत देखने को मिलता है. आपको बता दें कि 17 अगस्त, 2026 से सूर्य और शनि के बीच एक विकट फलदायी षडाष्टक योग बना है. इस योग के तहत, दोनों ग्रहों की ऐसी स्थिति बनी है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद टफ हो सकती है. इस दौरान काम का प्रेशर बढ़ सकता है. फैसले लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है. पैसे से जुड़े मामलों में एक्स्ट्रा सावधानी रखनी होगी, वरना दुखों का पहाड़ भी टूट सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 राशियों को इस दौरान ज्यादा संभलकर चलना पड़ सकता है. करियर में अचानक चैलेंज आ सकते हैं. इनकम और खर्च का बैलेंस बिगड़ सकता है. हेल्थ और रिलेशनशिप को भी इग्नोर करना भारी पड़ सकता है. आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं, जिनके जातकों को सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से अगले कुछ दिनों तक फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा?
षडाष्टक योग क्या है?
ज्योतिष में षडाष्टक योग को शुभ नहीं माना जाता है. यह योग तब बनता है, जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव की स्थिति में आ जाते हैं. यानी, दोनों ग्रहों के बीच 6-8 का कनेक्शन बनता है. ज्योतिष शास्त्र में छठे और आठवें भाव को दुस्थान कहा गया है. इसलिए इस योग को बेहद टफ टाइम वाला माना जाता है. आपको बता दें कि ज्योतिष में छठा भाव शत्रु, कर्ज, बीमारी, कोर्ट-कचहरी और तनाव से जुड़ा है, वहीं आठवां भाव अचानक होने वाली घटनाओं, रिस्क, नुकसान और बड़े बदलावों से जुड़ा है. ऐसे में जब सूर्य और शनि जैसे प्रभावशाली ग्रह षडाष्टक स्थिति में आते हैं, तो कुछ राशियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण होता है. करियर में रुकावट आती है. पैसों का दबाव बढ़ता है. हेल्थ को लेकर लापरवाही भारी पड़ती है. रिश्तों में भी बेवजह टेंशन बढ़ सकती है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
षडाष्टक योग का राशियों पर नेगेटिव असर
षडाष्टक योग: कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों को इस दौरान करियर में बेहद संभलकर चलना होगा. वर्क प्लेस पर सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर टेंशन बढ़ सकती है. आपकी बात सही होने के बावजूद उसका गलत मतलब निकाला जा सकता है. इसलिए बहस से बचें और बात को शांत तरीके से रखें. बिना पूरी जानकारी के कोई बड़ा जॉब या बिजनेस डिसीजन न लें. पैसों के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान करा सकता है. उधार देने या जल्दबाजी में निवेश करने से बचें. लव रिलेशनशिप में भी ओवरथिंकिंग बढ़ सकती है. पार्टनर से छोटी बात पर बहस हो सकती है. हेल्थ में स्ट्रेस और थकान को नजरअंदाज न करें.
---विज्ञापन---
षडाष्टक योग: कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय वर्क लाइफ में काफी प्रेशर बढ़ा सकता है. को-वर्कर्स के साथ मतभेद हो सकते हैं. किसी प्रोजेक्ट में आपकी प्लानिंग के मुताबिक रिजल्ट न मिलने से फ्रस्ट्रेशन बढ़ेगा. जॉब बदलने या नई जिम्मेदारी लेने का फैसला सोच-समझकर करें. बिजनेस में नया पैसा लगाने से पहले रिस्क अच्छी तरह चेक करें. अचानक खर्च बढ़ने से बजट हिल सकता है. घर-परिवार की कोई जिम्मेदारी भी जेब पर असर डाल सकती है. लव रिलेशनशिप में बिजी शेड्यूल के कारण पार्टनर को समय देना मुश्किल हो सकता है. लगातार तनाव आपकी नींद और एनर्जी को भी प्रभावित कर सकता है.
---विज्ञापन---
षडाष्टक योग: मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए यह योग कुछ मामलों में ज्यादा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. शनि आपकी राशि में होने से पहले ही जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है. अब सूर्य-शनि की स्थिति कामों में देरी बढ़ा सकती है. कोई जरूरी काम बार-बार अटक सकता है. करियर में रिजल्ट मिलने में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है. फैमिली में किसी बात को लेकर तनाव या मतभेद हो सकते हैं. घर के माहौल का असर आपके मूड पर भी पड़ेगा. पैसों में अचानक खर्च सामने आ सकता है. इसलिए सेविंग्स को बिना सोचे खर्च न करें. लव रिलेशनशिप में इमोशनल होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. इस दौरान धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ रहेगी.
यह भी पढ़ें: Shooting Star Dream Meaning: सपने में टूटता हुआ तारा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
---विज्ञापन---
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
---विज्ञापन---