News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Panchank Yog 2025: 3 जून 2025 को सुबह 3:31 बजे सूर्य और शनि के बीच 72 डिग्री का खास कोण बनेगा, जिसे ज्योतिष में पंचांक योग कहते हैं। ये योग मेहनत, कॉन्फिडेंस और तरक्की के लिए लकी माना जाता है। इस वक्त सूर्य वृषभ राशि में होंगे, जो पैसे और सुख की ताकत देंगे। वहीं, शनि मीन राशि में होंगे, जो मेहनत और लंबे समय के गोल्स को सपोर्ट करता है।
सूर्य और शनि भले ही ज्योतिष में थोड़ा टकराव रखते हों, लेकिन इस योग में दोनों मिलकर कुछ राशियों के लिए खास फायदा लाएंगे। आइए जानते हैं कौन सी लकी राशियां होंगी, जिनके लिए यह योग बेहद ही खास होने वाला है?
सूर्य आपकी अपनी राशि होंगे, जो आपके कॉन्फिडेंस और पर्सनैलिटी को बूस्ट करेंगे। वहीं, शनि मीन में रहकर आपके 11वें भाव पर असर डालेंगे। जो पैसे और दोस्तों के मामले में फायदा देगा। इस योग से नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, बिजनेस में नए मौके बनेंगे और धन में वृद्धि होगी। सेहत और लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा। इसके साथ ही घर में पुरानी अनबन खत्म हो सकती है। इस वक्त बड़े निवेश सोच-समझकर करें और लंबे प्लान पर फोकस रखें।
कर्क राशि वालों के 11वें भाव को सूर्य प्रभावित करेंगे। वहीं, शनि 9वें भाव को प्रभावित करेंगे। इससे धन, भाग्य और लॉन्ग टर्म प्लान में आपको सक्सेस मिलेगी। इस योग से रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। निवेश से आपको लाभ होगा। परिवार या पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में रुकावटें हटेंगी और विदेश से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी या शेयर जैसे बड़े निवेश में भी फायदा हो सकता है। इस दौरान मंदिर में जाकर अगर आप दान करेंगे तो आपको काफी अधिक लाभ मिलेगा।
मकर राशि के स्वामी शनि हैं। वे आपके तीसरे भाव को प्रभावित करेंगे। इससे आपकी हिम्मत और मेहनत बूस्ट होगी और सूर्य पांचवें भाव में होंगे। जो मेंटल और क्रिएटिव काम में तरक्की देगा। इस योग से नौकरी में नई जिम्मेदारियां या इज्जत बढ़ेगी। विदेश से जुड़े काम या बिजनेस में सफलता मिल सकती है और रुके हुए काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे और कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। इस दौरान पॉजिटिव रहें और मेहनत पर भरोसा रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope: जून 2025 से इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम स्टार्ट, हर सपना होगा पूरा
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।