दैत्य गुरु की राशि में ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा अलर्ट

Surya Rashi Parivartan In Vrishabh Rashi : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव अगले एक दिन बाद दैत्य गुरु शुक्र की राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को अलर्ट रहना होगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Surya Dev
विज्ञापन

Surya Rashi Parivartan In Vrishabh Rashi : ज्योतिषियों के अनुसार, दैत्य गुरु शुक्र की राशि वृषभ राशि को माना गया है, क्योंकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। बता दें कि दैत्य गुरु शुक्र की राशि में कल यानी 14 मई को ग्रहों के राजा सूर्य देव प्रवेश करने वाले हैं।

सूर्य देव को मान-सम्मान, आत्मविश्वास और ऊर्जा का कारक ग्रह माना गया है। जब सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तो कुछ राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही उन राशियों को अलर्ट रहना होगा। उन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने में परेशानियां हो सकती हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए  सूर्य का गोचर कई मायने में अनुकूल रहेगा। लेकिन कुछ मायने में सतर्क भी रहना होगा। सुख-सुविधाओं में रुकावट हो सकती है। आर्थिक स्थिति में थोड़ी कमी हो  सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। मन परेशान हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंब राशि वाले लोगों पर सूर्य का प्रकोप से थोड़ा संभलकर रहना होगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें सतर्क रहना होगा। पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। मन परेशान रहेगा। हालांकि आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को रोजगार संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक तंगी होने की संभावना बन सकती है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। लेकिन अचानक यात्रा का भी योग बन सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ