Surya Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 सितंबर को यानी आज सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सूर्य और शनि देव कुछ समय से एक दूसरे के आमने-सामने चल रहे थे। हलांकि अब सूर्य कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में शनि की सूर्य की हट जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि में शत्रुता का भाव बताया गया है। सूर्य देव आज जब कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे तो कुछ राशियों से शनि और सूर्य का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाएगा। जिसके परिणामस्वरूप कुछ राशियों को नौकरी-व्यापार में जमकर आर्थिक तरक्की होगी। आइए जानते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों के अच्छे दिन आने वाले हैं।
मेष राशि
सूर्य-शनि का अशुभ प्रभाव खत्म होने से मेष राशि के लोगों नौकरी-व्यापार में जमकर आर्थिक तरक्की होगी। इस दौरान बिजनेस में किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों से अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत संबंधी चिंताएं दूर होंगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। इसके अलावा धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे।
वृष राशि
वृष राशि के लोगों के लिए फिलहाल, नौकरी में नए अवसर मिलने और समय पर रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके घर में संसाधनों में वृद्धि होगी। सर्वोत्तम परिणामों के लिए उनका कुशलतापूर्वक उपयोग करें। जिन लोगों की माता की सेहत खराब है उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ अलग-अलग जगहों की यात्रा करें और जीवन के हर तरह के तनाव को खत्म करें। आपके भाई-बहन आपको किसी प्रकार की खुशखबरी देंगे और आपकी सहायता से उन्हें संबंधित मुद्दों से सफलतापूर्वक निपटने में मदद मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को इस अवधि में अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेखन और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए यह शुभ फल प्रदान करेगा। इस अवधि में आपके लिए विदेश संभावना के अधिक योग रहेंगे। अपने साथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं। अपनी वर्तमान नौकरी में आपको अपने मन मुताबिक पदोन्नति और वेतन वृद्धि प्राप्त करेंगे। साथ ही इस दौरान परिवार के लिए आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफल होंगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों की इस अवधि में अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। साथ ही इस अवधि में आपको उच्च लाभ प्राप्त होने की संभावना है। तुला राशि के जातकों का भाग्य हर समय साथ देगा और मनोकामनाएं पूरी होंगी। हाथ में लिए गए कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। इस राशि के जो लोग सीए, तकनीकी विशेषज्ञता, मीडिया, उद्योगपतियों और ग्लैमर जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 hr agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines