Surya-Rahu Yuti Grahan Yog 2024: सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव हर माह में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए मार्च के महीने में भी अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें वर्तमान समय में सूर्य देव कुंभ राशि में विराजमान हैं लेकिन 14 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, मीन राशि में राहु पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में 14 मार्च को मीन राशि में राहु और सूर्य की युति होगी।
ज्योतिषियों के अनुसार, जब राहु और सूर्य एक साथ मीन राशि में मिलेंगे तो ग्रहण योग बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ राशियों को हानि। आज इस खबर में जानेंगे कि राहु और सूर्य के मिलने बनने वाला खतरनाक ग्रहण योग से किन-किन राशियों को अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशि
14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु की युति होने से वृषभ राशि वाले लोगों के लिए प्रतिकूल साबित होगा। राहु और सूर्य के खतरनाक योग से वृषभ राशि के लोगों को करियर और कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा। साथ ही सेहत पर भी असर पड़ेगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, वरना सेहत और अधिक खराब हो सकती है।
सिंह राशि
सूर्य और राहु के खतरनाक ग्रहण योग से सिंह राशि वाले जातकों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जो लोग विवाहित हैं उनको किसी न किसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घरवालों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। साथ ही रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। जो लोग बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उनको थोड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण बहुत ही अशुभ साबित होगा। जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। पड़ोसी से बिना किसी बात पर बहस हो सकती है। साथ ही पिता से भी किसी बात को लेकर अनबन की स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें- प्यार में पागल होते हैं ये 3 राशि के लोग, पार्टनर की हर ख्वाहिश करते हैं पूरी
यह भी पढ़ें- ग्रहों के राजा सूर्य 14 मार्च को करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेगी धन की सौगात
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन इस “संकल्प मंत्र” से करें भगवान शिव की पूजा, महादेव होंगे जरूर प्रसन्न
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines