इन 3 राशियों के लिए अगले 25 दिन हो सकते हैं कष्टकारी, सूर्य पर राहु की क्रूर दृष्टि बढ़ाएगी जीवन की परेशानियां

Surya par Rahu ki Drishti: राहु भ्रम, धोखा और अविश्वास के ग्रह हैं, जो व्यक्ति की मानसिक स्थिति और निर्णय लेने की क्षमता को बहुत प्रभावित करते हैं। कर्क संक्रांति के बाद सूर्य पर राहु की पंचम दृष्टि पड़ रही है, जो 3 राशियों के जातकों के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

surya par rahu ki drishti

Surya par Rahu ki Drishti: वैदिक ज्योतिष के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह सूर्य जहां सभी ग्रहों को प्रभावित करते हैं, वहीं वे खुद भी दूसरे ग्रहों से प्रभावित भी होते हैं। ग्रहाधिपति सूर्य अभी कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में होने के कारण सूर्य पर मीन राशि में बैठे पाप ग्रह राहु की पंचम दृष्टि पड़ रही हैं। यह स्थिति 16 सितंबर तक कायम रहेगी। इसलिए अगले 25 दिन इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह समय कष्टकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

सूर्य पर राहु के असर से आपके आत्मविश्वास और साहस में कमी आ सकती है। अपने निर्णय को लेकर संदेह बना रहेगा। समाज और परिवार से आपकी दूरी बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातक काम के बोझ से परेशान रहेंगे। समय पर काम पूरा न होने से अधिकारी नाखुश रहेंगे। स्टूडेंट्स जातक अपने करियर और जॉब के लेकर परेशान रहेंग। व्यापारियों को उनकी मेहनत और लागत के मुताबिक लाभ नहीं होने से आगामी बिजनेस योजना प्रभावित होगी। पारिवारिक जीवन में माता-पिता सहित संतान को कष्ट संभव है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

राहु भ्रम, धोखा और अविश्वास के ग्रह हैं, जो निर्णय लेने की क्षमता को बहुत प्रभावित करते हैं। नौकरीपेशा जातक विशेष रूप से प्रभावित होंगे। काम-काज प्रभावित होने से डिमोशन हो सकता है। इनकम में भारी कमी आने के योग हैं। जीवन के रहन-सहन के स्तर पर जबरदस्त असर होने की आशंका है। व्यापार में नुकसान बढ़ने से संचित धन से काम चलाना पड़ेगा। स्टूडेंट्स को मित्रों से धोखा मिल सकता है। बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। लव लाइफ को लेकर अनिश्चितता बढ़ेगी, पार्टनर के नेचर से दुःख हो सकता है।

मकर राशि

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सही नहीं है। कोई बड़ा आरोप लग सकता है, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा को धक्का लगेगा। व्यापारियों नए लोगों पर भरोसा करने से नुकसान होने के योग हैं। कारोबारी यात्राओं पर अत्यधिक खर्च के बाद भी डील न होने से लाभ पर असर होगा। चालू योजनाएं ठप हो सकती हैं। अच्छे टीचर या सीनियर का गाइडेंस न होने से स्टूडेंट्स जातक निराश और परेशान रहेंगे। फैमिली लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ने के योग हैं। हेल्थ प्रॉब्लम भी परेशान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ