Surya Nakshatra Parivartan 2024 Effect on Zodiac: ग्रहों के राजा के तौर पर माने जाने वाले सूर्य देव समय-समय पर गोचर के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। ज्योतिष की गणना के अनुसार, सूर्य देव 24 जनवरी 2024 को श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अब तक ये उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में मौजूद हैं। सूर्य ग्रह का जब कभी भी गोचर या नक्षत्र परिवर्तन होता है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ऐसे में कुछ राशियों को जहां लाभ होता है वहीं, कुछ को सतर्क भी रहना पड़ता है। सूर्य का श्रवण नक्षत्र में परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ है? ज्योतिष के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय से जानिए।
कर्क
कर्क राशि के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ है। नौकरी में बदलाव का योग है। सूर्य देव की कृपा के परिणामस्वरूप बिजनेस में आर्थिक सुधार होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। अधिकारियों के संबंध अच्छे होंगे। कार्यस्थल पर कार्यों में मन लगेगा। अन्य स्रोत से धन लाभ का योग है।
सिंह
नौकरी की तलाश में लगे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। अगर, व्यापार कर रहे हैं तो उसमें आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। जो लोग प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर काम को लेकर चल रही दुविधा खत्म होगी। चिंता दूर होगी और परिवार में जीवनसाथी से मधुर संबंध स्थापित होगा। महिला साथी से अचानक धन लाभ होगा।
तुला
दोस्तों को दिया गया पैसा लंबे समय बाद लौटेगा। व्यापार में धन की स्थिति पहले से मजबूत होगी। श्रवण नक्षत्र, सूर्य देव और शनि की कृपा प्राप्त होगी। शनि देव की कृपा से नौकरी में प्रमोशन का चांस बनेगा। बिजनेस के उद्देश्य से की गई यात्रा से धन लाभ होगा। परिवार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines