पुष्य नक्षत्र में सूर्य गोचर से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, गिन नहीं पाएंगे आएगा इतना पैसा

Surya Nakshatra Gochar: आज शुक्रवार 19 जुलाई, 2024 से ग्रहों के स्वामी सूर्य नक्षत्र परिवर्तन कर शनि एक स्वामित्व वाली पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्यदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों के जातकों के लिए अनुकूल होने के योग बना रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

Surya-Nakshatra-Parivartan

Surya Nakshatra Gochar: सूर्य वैदिक ज्योतिष के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जिनके न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति सहित सभी राशियों पर बेहद गहरा असर होता है। सूर्य शुक्रवार 19 जुलाई की रात 11 बजकर 21 मिनट पर इस नक्षत्र से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। पुष्य नक्षत्र पर शनि का स्वामित्व है। इस नक्षत्र में सूर्य 2 अगस्त, 2024 तक रहेंगे। सूर्य के इस गोचर से 3 राशियों पर काफी सकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

तुला राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र पुष्य में सूर्य के गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कारोबार में सहयोगियों की मदद से नुकसान की भरपाई होने के संभावना है। बिजनेस में अचानक लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। स्टूडेंट्स अपना लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस में नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। धन की आमद बढ़ने होने से राहत की सांस लेंगे। लव लाइफ में पार्टनर से नजदीकियां और प्रेम बढ़ेंगी। पैतृक संपत्ति के झगड़े का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के जीवन पर शनि के नक्षत्र पुष्य में सूर्य के गोचर का अनुकूल असर हो सकता है। आत्मविश्वास और चिंतनशीलता में बढ़ोतरी होगी। कारोबारियों को टैक्स संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। व्यापार में मुश्किलें आसान होने की संभावना है। काम-धंधे में लाभ बढ़ने के योग बन रहे हैं। आर्थिक पहले से बेहतर हो सकती है। ऑफिस में नौकरीपेशा जातकों से अधिकारी काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातक एग्जाम में अच्छे रैंक आने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र पुष्य में सूर्य गोचर का असर सकारात्मक होने के योग दर्शा रहा है। व्यापार की बाधाएं समाप्त होने की संभावना है। कोई बड़ी कारोबारी डील होने से व्यापार में लाभ का मार्जिन बढ़ने की संभावना है। साझेदारी के व्यवसाय में मुनाफा बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातक के सिर काम का बोझ कुछ कम होगा। ऑफिस में सब आपसे खुश रह सकते हैं। किसी से चल रही अनबन या मनमुटाव समाप्त हो जाएगा। धन की आमद बढ़ने से परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ