खास नक्षत्र में 24 जनवरी तक रहेंगे सूर्य, चार राशि के लोगों की सुधरेगी हालत

Surya Nakshatra Parivartan january 2024 : सूर्य समय-समय पर राशि के साथ-साथ नक्षत्र भी परिवर्तन करते हैं। वहीं आज सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और अगले 14 दिनों तक चार राशि वालों को जमकर फायदा कराएंगे।

Surya Nakshatra Parivartan

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन

Surya Nakshatra Parivartan january 2024 : ज्योतिष के मुताबिक, सौर मंडल के सभी ग्रह एक निश्चित अवधि पर किसी ना किसी राशि और नक्षत्र में भ्रमण करते रहते हैं, ग्रहों का यह गोचर ज्योतिष में बहुत महत्व रखता है। वहीं सूर्य आज 11 जनवरी 2024 को रात्रि 08:24 बजे उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं और वे यहां 24 जनवरी 2024 तक रहेंगे।

विज्ञापन

इसके बाद सूर्यदेव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। श्रवण नक्षत्र में सूर्य 24 जनवरी 2024 को 10:42 मिनट पर प्रवेश करेंगे। तो आइए जानते हैं इस दौरान उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करते हुए वे सभी राशि के जातकों को हानि-लाभ और सेहत आदि से प्रभावित करेंगे। तो आइए जानते हैं सूर्यदेव के इस गोचर से किन चार राशि के जातकों को होगा लाभ…

विज्ञापन

वृषभ राशि

विज्ञापन

सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर से वृषभ राशि के जातकों की की आर्थिक स्थिति में तो सुधार होगा ही साथ ही अगर आप लोग लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त हैं तो आपकी सेहत में भी सुधार होगा। लाभ के अवसर आपके हाथ लगेंगे। निवेश में अच्छा मुनाफा आपके हाथ लगेगा। विवादों से दूर रहें।

सिंह राशि

विज्ञापन

सूर्यदेव की कृपा से आपका फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकारियों की वजह से आपको लाभ हो सकता है। कारोबार वृद्धि की संभावना बन रही है। किसी मित्र से आपको लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कोर्ट-कचहरी के मामलों में सूर्यदेव आपको सफलता दिलाएंगे। व्यवसाय उत्तम रहेगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। भाग्य अनुकूल रहेगा। सेहत में सुधार होगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। धैर्य के साथ लोगों से अपना काम निकालें।

विज्ञापन

मकर राशि

सूर्य के इस गोचर से आपको इस दौरान कई प्रकार के लाभ होंगे। उपहार मिलने के योग बन सकते हैं। बेरोजगार लोगों को काम मिल सकता है। कोई बड़ा काम बन सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और सूर्यदेव की कृपा से आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ