---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

अगले 15 दिन राजा की तरह जिएंगे इन 3 राशियों के लोग! सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बना रहा शुभ संयोग

Surya Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव आज रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, अब सूर्य देव अगले 15 दिन तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Surya Nakshatra Parivartan 2024: कुछ ऐसे ग्रह होते हैं जिनका राशि या नक्षत्र परिवर्तन शुभ और अशुभ दोनों होता है। बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव आज यानी 25 मई दिन शनिवार को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य देव अगले 15 दिन तक इस नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव अगले माह यानी 8 जून को दोपहर 1 बजकर 16 मिनट पर फिर से अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।

सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य का गोचर मिथुन, तुला और सिंह राशि वाले लोगों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। माना जा रहा है कि 15 दिनों में तीन राशि के लोगों को लाभ ही लाभ होगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र परिवर्तन करने से तीन राशियों को क्या-क्या लाभ होने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं जल्द ही उनके स्थान में परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही आय में भी वृद्धि का संयोग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। काम के संबंध में दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल साबित होगा। जो लोग विदेश में जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं उनकी मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है। भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनका जल्द रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनको सीनियर से जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। मन प्रसन्न रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश सिंह राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक माना जा रहा है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही कार्यस्थल में पदोन्नति होगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। घर-परिवार का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- मई के अंत में बनेगा अशुभ योग, जानें कब तक रहेगा पंचक

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- वट सावित्री के दिन सौभाग्यवती का वरदान पाने के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा फल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 25, 2024 02:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola