Surya Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 5 जुलाई को सूर्य देवता एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे। कल देर रात 11 बजकर 50 मिनट पर सूर्य ग्रह का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश होगा, जो गुरु बृहस्पति के स्वामी हैं। ज्योतिष शास्त्र में पुनर्वसु नक्षत्र को अति शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में होता है, उसे जीवन में हर सुख-सुविधा मिलती है। इसके अलावा ये लोग दूसरों की सहायता करने में हमेशा आगे रहते हैं, जिसके कारण इन पर सदा देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। चलिए जानते हैं सिंह राशि के स्वामी यानी सूर्य देवता की चाल बदलने से किन-किन राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा।
वृश्चिक राशि
मनचाही कंपनी में नौकरी लग सकती है। बिजनेसमैन अपने परिवारवालों के साथ विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। ये समय शेयर खरीदने के लिए उत्तम है। दुकानदारों की आय में बढ़ोतरी होगी। घर में किसी की शादी तय होने की पूरी संभावना है।
ये भी पढ़ें- 7 जुलाई के बाद इस राशि के लोगों को नौकरी-करियर में मिलेगी अपार सफलता! मंगल होंगे मेहरबान
मेष राशि
सरकारी कंपनी में नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन जैसा शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पदोन्नति होने के साथ-साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि
ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपकी तारीफ कर सकते हैं। इस समय किसी बड़ी कंपनी के शेयर खरीद लें। भविष्य में अच्छा-खासा प्रॉफिट होगा। स्कूल की किसी प्रतियोगिता में छात्रों को प्रथम स्थान हासिल हो सकता है।
कर्क राशि
नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। कंपनी की तरफ से विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। आपका कोई परिजन आपके घर शुभ समाचार लेकर आ सकता है। जो लोग पिछले कुछ साल से रिलेशनशिप में हैं, उनके परिवारवाले उनकी शादी के लिए मान जाएंगे।
तुला राशि
कारोबारियों को कोर्ट के किसी एक मामले में सफलता मिल सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। भाग्य से मिल रहे साथ के कारण पिछले कुछ दिनों से जो काम नहीं हो रहे थे, वो भी पूरे हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- राहु-केतु इस राशि के लोगों के जीवन में मचाएंगे उथल-पुथल, धन हानि के भी प्रबल योग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines