हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 अगस्त तक इन 3 राशियों का रहेगा बुरा हाल, शनि के नक्षत्र में सूर्य गोचर से होंगे गंभीर असर

Surya Nakshatra Gochar: शुक्रवार 19 जुलाई से ग्रहों के स्वामी सूर्य नक्षत्र परिवर्तन कर शनि की स्वामित्व वाली पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों के जातकों के लिए प्रतिकूल होने के योग बना रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Surya Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया और मौसम सहित सभी राशियों पर बेहद गहरा असर होता है। शुक्रवार 5 जुलाई, 2024 को वे नक्षत्र परिवर्तन कर पुनर्वसु नक्षत्र में आए थे, जो शुक्रवार 19 जुलाई की रात 11 बजकर 21 मिनट पर इस नक्षत्र से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पुष्य नक्षत्र पर शनि का स्वामित्व है। इस नक्षत्र में सूर्य 2 अगस्त, 2024 तक रहेंगे। सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए जहां सकारात्मक परिणाम देनेवाला है, वहीं 3 राशियों के जातकों के लिए यह प्रतिकूल सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

शनि के नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र पुष्य में सूर्य के गोचर प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। कारोबार में विलंब से निर्णय लेने से भारी नुकसान होने के संभावना है। बिजनेस में अचानक लाभ का मार्जिन घटेगा। स्टूडेंट्स अपना लक्ष्य को पाने में फेल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के काम की निंदा हो सकती है। आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। धन की आमद कम होने से तनाव बढ़ेगा। लव लाइफ में पार्टनर से दूरियां बढ़ेंगी। पैतृक संपत्ति के झगड़े से मन अप्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के जीवन पर शनि के नक्षत्र पुष्य में सूर्य के गोचर का प्रतिकूल असर हो सकता है। मानसिक और आत्मिक बल में कमी आएगी। कारोबारियों को टैक्स संबंधी परेशानी से व्यापार में मुश्किलें बढ़ेंगी। काम-धंधे में धन हानि के योग बन रहे हैं। आर्थिक डावांडोल हो सकती है। ऑफिस में नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अधिकारी आपके काम को लेकर असंतुष्ट रह सकते हैं। आय में कमी आने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स जातक एग्जाम में अच्छे रैंक नहीं आने से निराश होंगे। घर में किसी बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ने से तनाव बढ़ेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में सूर्य गोचर का असर नकारात्मक होने के योग दर्शा रहा है। व्यापार और सेहत संबंधी बाधाएं बढ़ सकती हैं। कोई बड़ी कारोबारी डील हाथों से निकल सकती है। व्यापार में नुकसान बढ़ने की संभावना है। पार्टनरशिप के बिजनेस में घाटा होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों काम के बोझ से परेशान रहेंगे। अधिकारी या बॉस नाखुश रह सकते हैं। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। बात अधिक न बढाएं, कानून के लफड़े में पड़ सकते हैं। धन की आमद घटने से परिवार में असंतोष बढ़ सकता है। पेट से जुड़ी कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola