Surya Gochar: साल 2025 का पहला माह जनवरी चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही फरवरी मास का आरंभ हो जाएगा। ये महीना ग्रह गोचर की दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, सूर्य देव फरवरी में डबल यानी दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण तीन राशियों को खास फायदा हो सकता है। चलिए जानते हैं फरवरी में कब-कब सूर्य गोचर होगा।
किस समय होगा सूर्य गोचर?
पंचांग की गणना के मुताबिक, अगले महीने सबसे पहले 6 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्य देव धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में सूर्य 19 फरवरी तक विराजमान रहेंगे। बुधवार यानी 19 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य देव धनिष्ठा नक्षत्र में से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जहां पर वह आने वाले कई दिनों तक विराजमान रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-गुरु गोचर के शुभ प्रभाव से चमकेगा इस राशि का भाग्य, बरसेगा पैसा ही पैसा!
सूर्य गोचर का राशियों पर पॉजिटिव असर
वृषभ राशि
फरवरी का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। कारोबारियों को मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। कारोबार रफ्तार पकड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन अगले माह तक हो सकता है। बिजनेस में बड़ा फायदा वृषभ राशि के जातकों को हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के काम को समाज में नई पहचान मिलेगी। दुकानदार फरवरी माह में अपने पिता जी के नाम पर कार या मकान खरीद सकते हैं।
कर्क राशि
सूर्य के डबल गोचर का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों की लव लाइफ पर पड़ेगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें उनके दोस्त का कोई मित्र प्रपोज कर सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में धन लाभ होने से कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग लंबे समय से किसी एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं, उनकी सैलरी अगले माह तक 30 से 50% बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि
वृषभ और कर्क राशि के जातकों के ऊपर तो सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा ही। इसी के साथ वृश्चिक राशि के लोगों को भी सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। लंबे समय से कोई काम पूरा नहीं हो रहा है या किसी चीज की प्राप्ति नहीं हो रही है, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। सर्दियों में वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।
ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2025: फरवरी में 5 बार गोचर करेंगे बुध, इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
12 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines