Surya Nakshatra Gochar 2024: ग्रह केवल राशि परिवर्तन ही नहीं करते हैं, बल्कि एक निश्चित समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। वैदिक ज्योतिष में सभी नौ ग्रहों के अधिपति माने गए सूर्यदेव 30 दिनों के बाद राशि बदलते हैं। जहां तक नक्षत्र परिवर्तन की बात है, तो वे एक नक्षत्र में केवल 14 से 15 दिनों तक ही रहते हैं, फिर दूसरे नक्षत्र में गोचर करते हैं। 27 अप्रैल को सूर्य अश्विनी नक्षत्र से निकल भरणी में गोचर कर चुके हैं। इस नक्षत्र में 14 दिनों तक रहने के बाद वे 11 मई को सुबह 7:13 के बाद कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि जहां भरणी नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, वहीं कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। शुक्र के दैत्यगुरु होने के बावजूद सूर्य और शुक्र के संबंध अच्छे हैं। आइए जानते हैं कि नक्षत्र परिवर्तन कर भरणी नक्षत्र में गोचर कर रहे सूर्य का किन राशियों पर क्या असर पड़ेगा, किन राशियों की किस्मत चमकने योग हैं?
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातक जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। वाणिज्य-व्यापार से जुड़े जातक की पार्टनरशिप अच्छी निभेगी, अतिरिक्त लाभ होने के योग हैं। हालांकि व्यापार के कारण लंबी यात्रा होने की संभावना है। बिजनेस के नए अवसर भी मिलेंगे। स्टूडेंट्स के करियर का सितारा बुलंद होगा। कंपीटीटिव एग्जाम में अच्छा रैंक आने के योग हैं। राजनीति से जुड़े जातक सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। महिला जातकों को विशेष लाभ होने के योग हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातक को भोग-विलास के भरपूर मौके मिलने के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ने की संभावना है, लेकिन धन की आवक भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ और मान-सम्मान प्राप्त होगा। विरोधी कमजोर होंगे। आपके प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स का करियर सकारात्मक मोड़ ले सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: इन राशियों की लव लाइफ होगी जबरदस्त, मई में वृषभ राशि में बनेगा शुक्र का मालव्य योग
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातक जो स्पोर्ट्स से जुड़े हैं, वे नाम रोशन करेंगे। सरकार की ओर से ऊंचे ओहदे की नौकरी ऑफर होने के योग हैं। विद्वानों और बुद्धिजीवियों को सरकारी सहायता और सुविधाएं प्राप्त हो सकती हैं। परीक्षा में अच्छे रिजल्ट आने से स्टूडेंट्स के कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी। माता-पिता और घर के बुजुर्ग का स्नेह और विश्वास बढ़ेगा। महिला जातकों के लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें: Grah Gochar 2024: 100 साल बाद गजकेसरी और शश योग एकसाथ, इन राशियों का जीवन होगा खुशहाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines