Surya Mangal Yuti in Libra Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है और मंगल को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक। ऐसे में जब कभी ये ग्रह राशि एक राशि से दूसरी में गोचर करते हैं तो सभी 12 राशियों पर उसका असर होता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मंगल, तुला राशि में 16 नवंबर तक विराजमान रहेंगे। फिर दोनों ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐस में तुला राशि में 16 नवंबर तक सूर्य-मंगल की युति बनी रहेगी। ऐसे में 3 राशियों पर सूर्य देव और मंगल की विशेष कृपा दृष्टि रहने वाली है। ज्योतिष के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय बता रहे हैं कि सू्र्य-मंगल के युति योग से 3 राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों के लिए 16 नवंबर तक का समय किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में।
वृश्चिक राशि
पं. धनंजय पाण्डेय के मुताबिक वृश्चिक राशि के लिए सूर्य और मंगल की युति का विशेष लाभ प्राप्त होगा। कहा जा सकता है कि मंगल-सूर्य की युति वृश्चिक राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल इस राशि के जातकों को जीवन में खूब तरक्की देखने को मिलेगी। रोजागार में खास अवसर प्राप्त होंगे। 16 नवंबर तक की अवधि में निवेश करने से लाभ हो सकता है। इसके अलावा इस दौरान नौकरी में पदोन्नति की खुशखबरी प्राप्त होगी। बिजनेस में चल रही आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं दूर की यात्रा पर या घूमने जा सकते हैं, जो कि सुखद रहेगा। सूर्य देव की कृपा का लाभ सरकारी नौकरी करने वालों को भी प्राप्त होगा।
मेष राशि
ज्योतिषी पं. धनंजय पांडेय के मुताबिक, मंगल-सूर्य का युति योग मेष राशि के जातकों को खूब धन लाभ काराएगा। ऐसे में 16 नवंबर तक बिजनेस में जबरदस्त धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी में मनचाहे पद की प्राप्ति होगी। इसके अलावा करियर में खास सकारात्मक परिवर्तन देकने को मिलेगा। कारोबार में विस्तार करेंगे और निवेश के लिए दूर की यात्रा भी कर सकते हैं। जो कि शुभ परिणमदायक साबित होगा। जमीन के कार्यों से आर्थिक लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शादीशुदा जातकों की जिंदगी में खुशहाली रहेगी।
यह भी पढ़ें: शिव जी का ऐसा मंदिर जहां भोलेनाथ के सामने नंदी ने त्याग दिए प्राण, दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे लोग
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, तुला राशि में बना सूर्य मंगल का युति योग सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायी है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को 16 नंवबर तक सूर्य देव और मंगल की विशेष कृपा प्राप्त होती रहेगी। इस दौरान जबरदस्त वित्तीय लाभ होगा। इसके साथ ही इस दौरान आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। जिसके बिगड़े हुए काम भी बनते नजर आएंगे। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
7 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
9 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines