Surya Ketu Yuti: कन्‍या राशि में सूर्य-केतु की खतरनाक युति से ये 3 राशियां होंगी बेहाल, 16 अक्टूबर के बाद मिलेगी राहत!

Surya Ketu Yuti: ज्योतिष ग्रंथों में केतु को पापी ग्रह कहा गया है। सूर्य के साथ इसके योग, संयोग और युति को अच्छा नहीं माना जाता है। अभी ये दोनों ग्रह कन्या राशि में युति कर ग्रहण दोष से राशियों को प्रभावित कर रहे हैं। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों पर इसका सबसे अधिक नेगेटिव असर पड़ने की आशंका है?

surya-ketu-yuti-horoscope

Surya Ketu Yuti: ग्रहों के राजा सूर्यदेव 16 सितंबर को सिंह राशि से गोचर कर कन्‍या राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से ही पापी ग्रह केतु मौजूद हैं। इससे कन्‍या राशि में सूर्य और केतु की खतरनाक युति बन गई है। कन्या राशि में बैठे हुए सूर्य वैसे भी बहुत मजबूत नहीं होते हैं। वहीं, वैदिक ज्योतिष में सूर्य और केतु की युति को अच्‍छा नहीं माना गया है। ज्योतिष ग्रंथों में इसे ग्रहण दोष कहा गया है। इस ग्रहण दोष के असर कोई भी राशि अछूती नहीं रहेगी। लेकिन 3 राशियों के लिए यह बेहद नकारात्मक साबित हो सकता है। इन्हें 16 अक्टूबर के बाद ही राहत मिलेगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है?

विज्ञापन

सूर्य-केतु युति का राशियों पर असर

मेष राशि

सूर्य-केतु युति से बने ग्रहण योग के नकारात्मक असर से मेष राशि के जातक चिड़चिड़े और गुस्सैल हो सकते हैं। आपके स्वभाव में नेगेटिविटी बढ़ सकती है, धैर्य कम हो सकता है। आमदनी के स्रोत में रुकावट आने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नौकरीपेश जातकों का ऑफिस में कलीग से बहस हो सकता है। कारोबार में नुकसान होने की संभावना है। आपको अभी नए निवेश से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में तनाव और अविश्वास बढ़ सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सूर्य-केतु युति के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातकों में भावुकता बढ़ सकती है। आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने से तनाव बढ़ेगा। आमदनी घटने से आप चिंतित रहेंगे। साझेदारी वाले कारोबार में पार्टनर से विवाद हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। स्टूडेंट जातकों की एकाग्रता में कमी आएगी। पढ़ाई में रुचि कम होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। यात्राओं में बाधाएं आ सकती हैं और दुर्घटना होने का खतरा भी है।

विज्ञापन

मकर राशि

सूर्य-केतु युति से बने ग्रहण योग के नेगेटिव असर से मकर राशि के जातक के चिंतित और उदास रह सकते हैं। कारोबार में आर्थिक मंडी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक धन हानि हो सकती है। कारोबार में घाटा होने से आप बेचैन रहेंगे। कार्यस्थल पर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। प्रमोशन में देरी हो सकती है। मानसिक तनाव से स्वास्थ्य पर बुरा असर होगा। जोड़ों का दर्द, हड्डियों में दर्द, और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लव लाइफ में पार्टनर से दूरियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ