Surya Ke Upay: ज्योतिष में सूर्य को समस्त ग्रहों का अधिपति कहा गया है। केवल मात्र सूर्य को प्रसन्न कर लिया जाए तो व्यक्ति सभी प्रकार के सुख प्राप्त कर सकता है। सूर्य देव की पूजा के लिए रविवार का दिन बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रविवार को सूर्य की पूजा कर व्यक्ति सौभाग्य प्राप्त कर सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

यह भी पढ़ें: इस एक चीज के घर आते ही जाग जाएगी सोई किस्मत, ऐसे करें उपाय

विज्ञापन

सूर्य को दें अर्ध्य (Surya Ke Upay)

यूं तो सूर्यदेव को प्रतिदिन सुबह जल से अर्ध्य देना चाहिए। फिर भी यदि समय न मिल पाएं तो प्रत्येक रविवार को अवश्य ही अर्ध्य देना चाहिए। जिस पानी के लोटे से आप अर्ध्य दे रहे हैं, उसमें लाल फूल तथा लाल चंदन अवश्य मिला लें। ऐसा करने से व्यक्ति पर भगवान की कृपा बनी रहती है।

सूर्य की वस्तुओं का दान करें

सूर्य की वस्तुएं यथा लाल रंग की भोजन सामग्री, वस्त्र, मूंगा आदि जरूरतमंदों को दान करनी चाहिए। इससे भी सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है औऱ व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर होता है।

विज्ञापन

सूर्य के मंत्रों का करें जप

शास्त्रों में कहा गया है कि मंत्रों के बल से किसी भी देवता को वश में किया जा सकता है। सभी देवताओं के लिए अलग-अलग मंत्र बताए गए हैं। सूर्य का सबसे प्रसिद्ध तथा त्वरित असर दिखाने वाला मंत्र गायत्री मंत्र माना गया है। इसके अलावा भी अन्य कई मंत्र है, आप इनका जप करके भी अपने सोए भाग्य को जगा सकते हैं। कुछ मंत्र निम्न प्रकार हैं

  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:
  • ॐ घृणि सूर्याय नम:
  • ॐ मित्राय नम:
  • ॐ सूर्याय नम:

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ