हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

किसी भी रविवार को कर लें ये उपाय तो करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक पाएगा

विज्ञापन

Surya ke Upay: ज्योतिष में सूर्य को सभी नौ ग्रहों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण तथा समस्त ग्रहों का अधिपति माना गया है। किसी भी व्यक्ति की जन्मकुंडली में सूर्य की अनुकूलता राजयोग का निर्माण करती है। इसी प्रकार किसी की जन्मकुंडली में सूर्य अशुभ हो तो वह व्यक्ति हर प्रकार से योग्य होते हुए भी सड़कों पर धक्के खाता है। यही कारण है गरीबी दूर करने के लिए सूर्य के उपाय बताए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Surya ke Upay: सूर्य को जल चढ़ाते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, कंगाल हो जाएंगे

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार यदि सूर्य से संबंधित कुछ उपाय किए जाए तो व्यक्ति के जीवन में कभी दुर्भाग्य नहीं आ पाता। साथ ही वह व्यक्ति जहां भी जाता है, वहीं पर राजा के समान जीवन जीता है। इन उपायों को करने के लिए आपको किसी ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं है वरन आप अपनी सुविधानुसार कभी भी कर सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जिनके हाथों में होती है ऐसी विवाह रेखा, वे कभी सुखी नहीं रह पाते!

प्रत्येक रविवार को करें सूर्य के निमित्त ये उपाय (Surya ke Upay)

  • वाल्मिकीकृत रामायण में आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ मिलता है। इस पाठ के जप से व्यक्ति के समस्त कष्ट और संकट दूर होते हैं। यदि प्रत्येक रविवार को आदित्यह्रदय स्तोत्र का 108 बार पाठ किया जाए तो व्यक्ति बहुत कम समय में करोड़पति बन सकता है।
  • जिनकी जन्मकुंडली में सूर्य अनुकूल नहीं है या अशुभ असर दे रहा है, उन्हें रविवार के दिन सूर्य के मंत्र अथवा गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। यदि रविवार को कोई व्यक्ति नियमित रूप से गायत्री का 1100 बार जप करता है तो उसके सारे कष्ट मिट जाते हैं।
  • जो लोग सूर्य की अनुकूलता चाहते हैं, उन्हें रविवार के दिन भूल से भी काले, नीले, गहरे भूरे, बैंगनी आदि गहरे रंगों के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। वरन हल्के लाल, पीले, केसरिया, गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे सूर्य की अनुकूलता प्राप्त होती है।
  • सूर्य को भगवान विष्णु का ही एक स्वरूप माना गया है। अतः प्रत्येक रविवार को कमलापति भगवान श्रीहरि की आराधना करने से भी भक्तों के जीवन में आने वाली सभी कठिनाईयां सदा-सर्वदा के लिए समाप्त हो जाती है।
  • यदि रविवार को पुष्य नक्षत्र हो तो इस संयोग को रवि पुष्य कहा जाता है। इस दिन सूर्य के मंत्र का 11000 जप का अनुष्ठान कर लेना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन के समस्त रोग, शोक, दुख, दारिद्रय का नाश होकर उसे सब प्रकार की संपत्ति और सुख मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola