Surya Ka Makar Rashi me Gochar 2024: तीन दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जिससे सभी 12 राशियों पर नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य प्रत्येक माह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं और इसका प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर पड़ता है। बता दें कि 15 जनवरी 2024 यानी तीन दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य और शनि पिता-पुत्र होने के बावजूद भी एक दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का मकर राशि में गोचर करना बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस समय शनि देव प्रसन्न होते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से सभी 12 राशि के जातकों के जीवन में शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ ऐसी भी भाग्यशाली राशियां हैं, जिसे विशेष लाभ के साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों पर सूर्य देव की कृपा रहेगी। किस राशि को सुख-समृद्धि, मान-सम्मान के साथ धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- 30 जनवरी का दिन 4 राशियों के लिए बेहद खास, करियर में आएगा गजब का उछाल
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों के लिए सूर्य के मकर राशि में गोचर किसी चमत्कार से कम नहीं रहेगा, क्योंकि इस राशि में सूर्य दशम भाव में प्रवेश करेंगे। जातक के मान-सम्मान के साथ धन-धान्य में वृद्धि होगी। इस गोचर के दौरान जातक को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनका स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। किसी बड़े संस्थान में जॉब लग सकती है। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है।
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि में सूर्य नवम भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, वृषभ राशि के नवम भाव को भाग्य का कारक माना गया है। ऐसे में जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। जातक को सुख-संपत्ति के साथ भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
यह भी पढ़ें- बृहस्पति ग्रह मई तक मेष राशि में रहेंगे विराजमान, इन राशियों को होगा फायदा
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य के मकर राशि में गोचर बेहद ही शुभ फलदायी रहेगा। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस दौरान सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको अचानक धन का लाभ होगा। नौकरी करने वाले जातकों को पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं, साथ ही आय में भी वृद्धि होंगे।
यह भी पढ़ें- 500 साल बाद शनि और शुक्र बनाएंगे 2 राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
6 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
15 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines