Surya Grahan Effect On Zodiac Signs: वैदिक पंचांग के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण कल लगने वाला है। कल चैत्र माह की अमावस्या तिथि भी है। भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को रात 9 बजकर 12 से शुरु होगा और समापन मध्य रात्रि के 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण बेहद ही दुर्लभ माना जा रहा है। इस ग्रहण का महत्व ज्योतिष शास्त्र और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से शुभ और अशुभ दोनों है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के अशुभ रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों का भाग्योदय भी हो सकता है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत ही लाभदायक साबित होगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उन्हें डबल मुनाफा हो सकता है। ग्रहण के दौरान मेष राशि वाले लोग अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। साथ ही जहां नौकरी करते हैं वहां मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। जो लोग बीमारी से परेशान थे उनका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रहण वरदान के समान होगा। ग्रहण के दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही आय में वृद्धि भी हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। 8 अप्रैल के बाद आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि वाले लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण सुखद समय लेकर आएगा। ग्रहण के दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही धन लाभ के अवसर बनेंगे। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। कारोबार में दोगुना मुनाफा का योग बन रहा है।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर बनेगा मीन राशि में त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को मिलेगी धन-दौलत
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि पर बनेंगे 5 दुर्लभ राजयोग, इन 5 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण पर ये 5 राशि वाले रहें सावधान, बस कुछ दिन बाद हो जाएंगे मालामाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines