Surya Grahan 2025: साल 2025 में सितंबर माह में 21 तारीख को एक बड़ी खगोलीय घटना घटने वाली है. इस दिन साल 2025 का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. भारतीय समय के अनुसार, 21 सितंबर की रात 10:59 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 03:23 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा. चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. लेकिन इस दिन घटने वाली ज्योतिष घटनाओं का राशियों व देश-दुनिया पर प्रभाव जरूर पड़ेगा.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 सितंबर 2025 को सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर बुध देव हस्त नक्षत्र में, राहु ग्रह सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में और दोपहर में 3 बजकर 57 मिनट पर चंद्र देव उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे. आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दिन मन, माता, मानसिक स्थिति, स्वभाव के दाता चंद्र, वाणी, संचार, त्वचा, कारोबार के कारक बुध और पापी ग्रह राहु के नक्षत्र गोचर से किन तीन राशियों को लाभ होने की संभावना अधिक है.
मेष राशि
21 सितंबर को सूर्य ग्रहण के दिन चंद्र, बुध और राहु के नक्षत्र गोचर से मेष राशिवालों के जीवन में स्थिरता आएगी. नौकरीपेशा जातकों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और ऑफिस में नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी. कारोबारियों को विरोधियों के षड्यंत्र का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वो आपकी तरफ दोस्ती का कदम बढ़ा सकते हैं. वहीं, जो लोग किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, उन्हें सेहत का साथ मिलेगा.
मिथुन राशि
ग्रहों की कृपा से मिथुन राशिवालों को समाज में नई पहचान मिलेगी. साथ ही नए संपर्कों से सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा. कामकाजी लोगों को प्रतिद्वंदियों से छुटकारा मिलेगा. 21 सितंबर 2025 के आसपास का समय निवेश के लिए उत्तम रहेगा. इसके अलावा रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और वाणी में नरमी आएगी. युवाओं के अलावा उम्रदराज जातकों की सेहत भी सितंबर माह के दूसरे भाग में ज्यादा कमजोर नहीं रहेगी.
वृश्चिक राशि
मेष और मिथुन के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों को भी सूर्य ग्रहण के दिन चंद्र, बुध और राहु के नक्षत्र गोचर से लाभ होने वाला है. कामकाजी लोगों को करियर में कोई बड़ी उपलब्धि सितंबर माह के दौरान हासिल हो सकती है. इसके अलावा सेहत का साथ मिलेगा और आप अपने अधिकतर रिश्तों को लेकर सजग रहेंगे. सितंबर माह के दूसरे भाग में कला से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे युवा जातकों को समाज में पहचान मिलेगी.
ये भी पढ़ें- 21 सितंबर को 4 घंटे 24 मिनट तक लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखेगा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
17 mins agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines