Surya Grahan 2025 Positive Effect: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 कई तरह से खास होने वाला है। विभिन्न ग्रह गोचर से अलग-अलग राशियों पर प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस साल चार ग्रहण लगेंगे जिनमें 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण लगेगा। 2025 में चैत्र माह के कृष्ण पक्ष के अमावस्या के दिन पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। 29 मार्च 2025 को दोपहर 02:20 मिनट पर सूर्य ग्रहण की शुरुआती होगी और शाम को 06:16 मिनट पर इसका समापन होगा। हालांकि, ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन इसका शुभ और अशुभ असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ेगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 3 राशियों का भाग्योदय करने वाला रहेगा। ऐसे में व्यापार, नौकरी, करियर, प्यार के मामले में किन 3 राशियों को लाभ होगा? आइए जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण सकारात्मक प्रभावों के साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यालय से कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ऑफिस के साथियों का सहयोग मिल सकता है। निवेश करने का फैसला मुनाफे के साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने की योजना बना सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सूर्य ग्रहण उत्तम साबित होगा। सामाजिक कार्यों में खास इंटरेस्ट रहेगा। निवेश करने प्लान कर सकते हैं, जिससे बाद में फायदा हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय पहले से बेहतर होगा। बिना वजह के तनाव को लेने से बचेंगे। रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे। बिना वजह के खर्चे कम होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- Singh Rashi Horoscope 2025: सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा पूरा साल? जानें वार्षिक राशिफल
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए सूर्य ग्रह शुभ प्रभावों के साथ रहेगा। सोच-समझकर कोई भी फैसला लें। किसी भी कार्य में सफलता हासिल कर सकेंगे, बस थोड़ी मेहनत करनी होगी। रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे। संतान की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस करने का सोच सकते हैं। धन वृद्धि के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। निवेश करना मुनाफे के साथ रहेगा। जल्दबाजी में बस कोई कदम न उठाएं।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: 2025 में गुरु से लेकर शनि जैसे बड़े ग्रहों का गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
11 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines