Surya Grahan 2025: एक खगोलीय घटना के तौर पर ग्रहण माना जाता है लेकिन ज्योतिष में भी इसकी महत्वपूर्ण जगह है। 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसे भारत के अलावा अन्य देशों में देखा जा सकेगा। भारत में ये सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा और ना ही इसका सूतक काल मान्य होगा। हालांकि, 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
पंचग्रही योग का निर्माण
करीब 199 साल के बाद सूर्य ग्रहण पर एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। सूर्य ग्रहण के दिन यानी 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में शनि गोचर करेंगे। इसके साथ ही पंचग्रही योग का निर्माण हो जाएगा। बुध, शुक्र, सूर्य, चंद्रमा और राहु ग्रह मिलकर पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण पर किन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा?
वृषभ राशि
पंचग्रही योग के निर्माण से वृषभ राशि के जातकों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस को लेकर निवेश करना लाभकारी रहेगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकेगा। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की जिंदगी में नए बदलाव हो सकते हैं। कामकाज के मामले में समय अच्छा रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा जो आय वृद्धि के साथ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। धैर्य से काम करें और कोई भी फैसला जल्दबाजी में आकर न लें। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। आय वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। बिजनेस वृद्धि के लिए बनाई गई योजना फलीभूत रहेगी।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: 29 मार्च की रात से 3 राशियों की बदल जाएगी जिंदगी! मीन राशि में शनि गोचर
सूर्य ग्रहण पर राहु-केतु शांति मंत्र का करें जाप
सूर्य ग्रहण के दौरान राहु और केतु का प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इन पापी ग्रह के शांति के मंत्र का जाप करें। सूर्य ग्रहण पर “ॐ राहवे केतवे नमः” मंत्र का जाप 108 बार कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
21 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines