हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Surya Grahan 2024: मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 6 राशियों के लिए शुभ मगर ये 4 रहें सावधान

Surya Grahan 2024 Zodiac Signs Effect: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज चैत्र माह की सोमवती अमावस्या है और आज साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि यह ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन राशियों के लिए ग्रहण शुभ रहेगा और किन राशियों के लिए अशुभ रहेगा।

विज्ञापन

Surya Grahan 2024 Zodiac Signs Effect: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 8 अप्रैल को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें कि यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, रात के 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और समापन देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। ज्योतिषियों का मानना है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा, लेकिन अन्य देश जैसे अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको जैसे बड़े देशों पर पूर्ण रूप से सूर्य ग्रहण का प्रभाव देखा जाएगा। ज्योतिषियों का मानना है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने वाला है। मीन राशि में सूर्य ग्रहण लगने से कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों को सावधान रहना होगा। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

इन राशियों के लिए ग्रहण शुभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, कर्क और धनु राशि वाले लोगों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होगा। बता दें कि ग्रहण के दौरान इन राशि के जातकों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में बड़े बदलाव होंगे। इन राशि के लोगों के भौतिक सुख में वृद्धि होगी। साथ ही ग्रहण के बाद नया वाहन और घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। यह योजना बहुत जल्द पूर्ण होगी। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेंगी। ससुराल पक्ष से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा।

सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए अशुभ

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। माना जा रहा है सूर्य ग्रहण वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। ग्रहण के दौरान कारोबार में हानि होने की संभावना है। बता दें कि इन राशि के लोगों के मन में रिश्तों को लेकर मन मुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही देखने को मिल सकता है, जिससे सीनियर की डांट सुनने को मिल सकती है। सूर्य ग्रहण का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जिन लोगों ने शेयर बाजार में निवेश किया है, उनको धन की हानि हो सकती है। इसलिए किसी भी चीज में पैसा लगाने से पहले जरूर एक बार सोच-विचार कर लें।

यह भी पढ़ें- 9 बजकर 12 मिनट पर लगने जा रहा है पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें कब होगा खत्म

यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर लगने जा रहा है पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के 5 दिन बाद सूर्य देव इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें