---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Grahan 2024: अक्टूबर में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें राशियों पर इसका असर और सूतक काल

Surya Grahan 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था, वहीं दूसरा ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने वाला है। आइए जानते हैं, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, इसका सूतक काल क्या है और राशियों पर इसका क्या असर होने की संभावना है?

---विज्ञापन---

Surya Grahan 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर महीने लगेगा। इस साल दो सूर्य ग्रहण लगने के योग बने हैं, जिसमें पहला ग्रहण 8 अप्रैल को लग चुका है। वहीं दूसरा ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, इसका सूतक काल क्या है और राशियों पर इस ग्रहण का क्या असर होगा?

कैसा होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण एक खास खगोलीय घटना है, जिसका महत्व वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों रूपों में है। इस घटना का असर देश-दुनिया, मौसम, भूकंप, सुनामी जैसी घटनाओं और सभी राशियों पर पड़ता है। 2 अक्टूबर को लगने वाले साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट की है। यह भारतीय समय के अनुसार, रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। बता दें, यह ग्रहण रिंग ऑफ फॉयर (Ring of Fire) प्रकार का सूर्य ग्रहण है। हिंदी में इसे ‘वलयाकार सूर्य ग्रहण’ कहते हैं। वहीं, 8 अप्रैल, 2024 को लगा ग्रहण एक खग्रास यानी पूर्ण सूर्य ग्रहण था।

---विज्ञापन---

सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं?

2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक रात में लग रहा है। इसलिए इसे भारत में नहीं देखा जा सकता है। लेकिन जिन देशों में यह ग्रहण लगने वाला वे हैं- ब्राजील, चिली, पेरू, अर्जेन्टीना और फिजी। इसके अलावा यह ग्रहण आर्कटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ प्रदेशों में भी दृष्टिगोचर होगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस ग्रहण को आंखों से देखा जा सकता है केवल उन्हीं ग्रहण का सूतक समय होता है, जो ग्रहण दृश्यमान नहीं होते हैं, उनका कोई सूतक काल नहीं होता है। चूंकि अक्टूबर में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका कोई सूतक काल नहीं है।

---विज्ञापन---

सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर

सूर्य ग्रहण का सूतक काल होने का यह अर्थ नहीं कि इसका असर राशियों पर नहीं होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस ग्रहण का असर कुंडली में सूर्य और अन्य ग्रहों की राशियों में स्थिति के अनुसार होगा। यह व्यक्ति-दर-व्यक्ति भिन्न-भिन्न हो सकता है। मोटे तौर पर जिनकी कुंडली में सूर्य अशुभ भाव में हैं या अशुभ ग्रहों से दृष्ट हैं, उन जातकों के जीवन पर इसका नकारात्मक असर होने के योग हैं। वहीं सूर्य की राशि यानी सिंह राशि के जातकों पर भी इसका व्यापक असर हो सकता है।

ये भी पढ़ें: हाथ की इन रेखाओं से मिलते हैं अवैध संबंध के संकेत, क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: लाल किताब के 3 उपाय से बढ़ते खर्च पर लगेगी लगाम, टिकने लगेगा हाथ में पैसा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2024 12:37 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola