Surya Grahan 2024 Rashifal : साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है। बता दें कि 8 अप्रैल को सूर्य देव मीन राशि में होंगे, इसलिए सूर्य ग्रहण भी मीन राशि में ही लगेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगने के कारण कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि इस साल 15 दिन पर ही दो ग्रहण लगा है एक चंद्र ग्रहण और दूसरा सूर्य ग्रहण। इस बार का सूर्य ग्रहण कुछ मायने में शुभ तो कुछ मायने में अशुभ रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 अप्रैल के बाद सूर्य देव कुछ राशियों पर अपनी खास कृपा बनाए रखेंगे। उन राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बदलाव लेकर आ रहा है। बता दें कि ग्रहण के बाद सूर्य देव कर्क राशि वाले लोगों की किस्मत बदलकर रख देंगे। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बड़ों का साथ मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण बहुत ही शुभ रहेगा। सूर्य देव की कृपा से आपके करियर में वृद्धि देखने को मिलेगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको कारोबार में लाभ ही लाभ मिलेगा। साथ ही रिश्तेदारों की ओर से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि
सूर्य ग्रहण मकर राशि वाले लोगों को करियर और कारोबार दोनों में सफलता दिलाएगा। बता दें कि ग्रहण के दौरान अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू कार्यों में विस्तार होगा। आपको बड़े भाई की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- अप्रैल के मध्य तक सूर्य के साथ रहेंगे शुक्र देव, तब तक ये 3 राशियों की रहेगी मौज
यह भी पढ़ें- कब है सोमवती अमावस्या, जानें स्नान करने की शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
यह भी पढ़ें- सवा 4 घंटे तक रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
10 mins agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines