Surya Grahan 2024: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा, जो पितृपक्ष का अंतिम दिन है। आश्विन मास की अमावस्या को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे 4 मिनट की अवधि की है। यूं तो इस ग्रहण का अधिकांश राशियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए बेहद लकी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं?
सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर
वृषभ राशि
आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएंगे। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं। इनके सही उपयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके काम की तारीफ़ होगी। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। व्यापार विस्तार के लिए अनुकूल समय है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। रचनात्मकता में वृद्धि होगी। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। खुदरा व्यापार में बिक्री में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मैरिड लाइफ में रोमांच और रोमांस बढ़ेगा आएगी। हेल्थ अच्छा रहेगा। बीमारियों से छुटकारा मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों में एक नई आशा और उत्साह का संचार होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए में नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। सोशल मीडिया मार्केटिंग से व्यापार का विस्तार हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।