Trigrahi Yog on Surya Grahan 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, नवरात्रि से ठीक पहले सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण पर चंद्र, सूर्य और बुध तीनों ग्रह कन्या राशि में विद्यमान रहेंगे। जिसके परिणामस्वरू त्रिग्रही योग का खास संयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिस कन्या राशि में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, उसकी देवी स्वयं मां दुर्गा हैं। ऐसे में यह सूर्य ग्रहण मिथुन समेत 5 राशियों के लिए शुभ है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि त्रिग्रही योग से इन राशियों के जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही इस दौरा मां दुर्गा की भी विशेष कृपा बनी रहेगी।
मिथुन राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मिथुन राशि वालों के लिए 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण अत्यंत शुभ साबित होगा। रुके हुए धन की प्राप्त होगी। साथ ही साथ जीवन में सुख प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर अपना दबदबा कायम रखेंगे। विदेश यात्रा का योग बनेगा,जिससे धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को बेहतरीन ऑफर मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक प्रगति का रास्ता साफ होगा। मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ फल देने वाला साबित होगा। इस दौरान करियर और कारोबार में खूब आर्थिक तरक्की करेंगे। इसके साथ ही इस दौरान कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। विरोधी परास्त होंगे। मां दुर्गा की कृपा से जिस भी काम में हाथ लगाएंगें उसमें शत प्रतिशत सफलता मिलेगी। कारोबार में अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। इसके अलावा संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलेगा। कुल मिलाकर सिंह राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण मंगलकारी साबित होगा।
यह भी पढ़ें: सूर्य का गोचर 3 राशियों के लिए वरदान! 30 दिनों तक आएगा अथाह पैसा, होगी आर्थिक उन्नति
तुला राशि
साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण तुला राशि वालों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। इस सूर्यग्रहण के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। घर-परिवार में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जो जातक नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोश का लाभ प्राप्त हो सकता है। करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगा। ऑफिस में अधिकारियों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा। बिजनेस में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ के कई योग बनेंगे। विदेश भी आमदनी हो सकती है। मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सुख-समृद्धि लेकर आ रहा है। सूर्य गोचर के परिणामस्वरूप आत्मविश्वास में इजाफा होगा। इस दौरान कार्यस्थल पर किए गए कार्यों का फल कई गुना अधिक मिलेगा। मां दुर्गा के आशीर्वाद से सूर्य ग्रहण से आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा। ऐसे में इस दौरान आपको बिजनेस और नौकरी में खूब तरक्की देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन में आ रही हर परेशानी का अंत होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण करियर से संबंधित कोई बड़ी खबर लेकर आने वाला है। सूर्य ग्रहण के शुभ प्रभाव से आमदनी में वृद्धि होने के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किस्मत इस वक्त आपका साथ देगी और आपको नौकरी से जुड़े कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप इस वक्त कोई भूमि, भवन और वाहन खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी मात्रा में रुका हुआ धन मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: 15 नवंबर तक दोनों हाथों से पैसा बटोरेंगे 5 राशियों के जातक, जॉब-बिजनेस से होगी छप्परफाड़ कमाई
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
11 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
19 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines