Surya Grahan 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। पंचांग के अनुसार, इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है। इसके साथ ही अगले दिन यानी 15 अक्टूबर दिन रविवार को नवरात्रि की भी शुरुआत होने वाला है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खुशियों का माहौल बना रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, यह दुर्लभ योग 138 साल बाद बनने जा रहा है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं सूर्य ग्रहण पर किन तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा।
138 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिससे सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे और बुधादित्य योग बनाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, बुधादित्य योग 1885 में सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगा था। उस समय के बाद अब 2023 में लग रहा है। पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण शनिवार के दिन लग रह है। इस दिन शनि अमावस्या भी पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- अपने प्यारे बच्चे को दें V से शुरू होने वाले यूनिक और क्यूट नाम, साहसी और हिम्मत वाला बनेगा लाडला
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम दूसरा सूर्य ग्रहण विशेष लाभ देने वाला है। इस सूर्य ग्रहण से जातक का अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। ऑफिस में कार्य करने वाले जातक के कार्यों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में नहीं रख पा रहें 9 दिनों का व्रत! बस एक दिन करें ये उपाय, संपूर्ण अनुष्ठान का मिलेगा फल
तुला राशि
सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण तुला राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है। जातक को समाज में मान सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। इसके साथ ही घर में कोई मांगलिक कार्य करने के बारे में विचार बन सकते हैं।
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण विशेष लाभ हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन हो सकते हैं। घरवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- 5 दिन बाद बनेगा चतुर्ग्रही योग का दुर्लभ संयोग, तीन राशियों के लिए वरदान! चारों तरफ से आएगा पैसा ही पैसा
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
15 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines