Grah Gochar 2025: ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह का अपना महत्व है, जिनके दाता, स्वामी और गुण-अवगुण अन्य ग्रहों से भिन्न हैं। शास्त्रों में सूर्य और बुध को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जो दोनों एक दूसरे से अलग हैं। सूर्य को जहां आत्मा, मान-सम्मान, उच्च पद और धन आदि का दाता माना जाता है। वहीं बुध को संचार, वाणी, तर्क, कारोबार और त्वचा का नियंत्रण ग्रह माना गया है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, फरवरी माह में सूर्य और बुध दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं अगले महीने किस दिन और किस समय बुध और सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनके लिए बुध का डबल और सूर्य का एक बार राशि परिवर्तन करना शुभ रहेगा।
2025 में कब होगा सूर्य-बुध गोचर?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार 11 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर बुध देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बुध के गोचर करने के बाद 12 फरवरी 2025 को देर रात 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्य देव भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ये महीना खत्म होने से पहले 27 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर बुध देव मीन राशि में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? जानें प्रेम राशिफल
सूर्य-बुध गोचर से 3 राशियों को होगा लाभ!
मिथुन राशि
आने वाला समय आर्थिक दृष्टि के लिहाज से बेहद शुभ रहेगा। दुकानदारों को निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे 27 फरवरी से पहले उन्हें तगड़ा मुनाफा हो सकता है। कारोबारियों को पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से युवाओं का आत्मविश्वास प्रबल होगा। परिवारवालों के साथ सुखद समय बिताएंगे, जिससे बेहद खुशी होगी। घरेलू मामलों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
27 फरवरी 2025 से पहले का समय सिंह राशि के जातकों के लिए यादगार रहेगा। खुद का घर खरीदने का सपना अगले माह कारोबारियों का पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में बाइक व कार खरीदने का योग है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और करियर को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। जिन लोगों की आयु 50 से ज्यादा है, उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य फरवरी माह में उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि
सूर्य और बुध देव की विशेष कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कला, लेखन या हेल्थ से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को करियर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। राजनीति से जुड़े जातकों के काम को समाज में सराहा जाएगा। नियमित व्यायाम और सही डाइट लेने से नौकरीपेशा जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लव लाइफ में प्रेम कायम रहेगा।
ये भी पढ़ें- Video: 29 मार्च से इस राशि पर शुरू होगी शनि की ढैय्या, जानें अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
10 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines