Surya Gochar 2024: 7 फरवरी को सूर्य करेंगे धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशि वालों के जीवन से दूर होगा क्लेश

Surya Gochar zodiac sign 2024: जब ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों के जीवन में बदलाव होने वाला है।

Surya Gochar 2024

Surya Gochar zodiac sign 2024:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों का राजा सूर्य देव को माना गया है। माना जाता है जब जातक की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत रहती है तो उसे हर जगह मान-सम्मान मिलता है। साथ ही जातक बड़े मुकाम हासिल कर पाते हैं। बता दें कि जब सूर्य अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशि के जातक पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव अगले माह यानी 7 फरवरी को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

सूर्य देव किस नक्षत्र में कर रहे हैं प्रवेश

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव 7 फरवरी दिन बुधवार को सूर्य देव धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ जातक को करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। आइए इस खबर में जानते हैं सूर्य देव के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने से किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

सूर्य देव के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुंभ राशि वाले जातकों के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। इस गोचर के दौरान जातक की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। जो जातक विदेश में जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं उनकी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। साथ ही हर कार्य में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। गोचर के दौरान जातक को कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही सीनियर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

सूर्य का गोचर तुला राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। जातक को समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही किरयर में अचानक सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कारोबार में परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही आपके कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन खास माना जा रहा है। धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद जातक को आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही करियर में खास बदलाव देखने को मिलेंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में प्रमोशन हो सकते हैं। साथ ही आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ