---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सूर्य और शुक्र की शुभ युति से 5 राशियों को लाभ ही लाभ; नौकरी, व्यापार और लव लाइफ पर होंगे ये असर

Surya Gochar Rashifal: 16 अगस्त को सूर्य कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और शुक्र पहले से ही सिंह राशि में विराजमान हैं। दोनों ग्रहों की इस युति को ज्योतिष में 'शुक्रादित्य योग' कहा जाता है। इस योग का 5 राशियों के जातकों के जीवन पर काफी सकारात्मक असर होंगे। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Surya Gochar Rashifal: ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रविष्ट हुए हैं। उनके इस राशि परिवर्तन से उनकी युति शुक्र ग्रह से हो रही है। शुभ ग्रह शुक्र सिंह राशि में 31 जुलाई से ही विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ग्रहों की युति को ‘शुक्रादित्य योग’ कहा गया है। इसे एक बेहद शुभ योग माना गया है। आइए जानते हैं, शुक्रादित्य योग का ज्योतिष महत्व क्या है और सूर्य और शुक्र की इस शुभ युति से किन 5 राशियों का सबसे अधिक भला होने की संभावना है?

शुक्रादित्य योग का ज्योतिष महत्व

वैदिक ज्योतिष में सिंह राशि में बने शुक्रादित्य योग को काफी शुभ माना है। इस योग के प्रभाव से दोनों ग्रहों की फल देने की शक्ति बढ़ जाती हैं। दोनों ग्रहों से प्रभाव से व्यक्ति हर क्षेत्र में प्रगति करता है, बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं और व्यक्तित्व में निखार आता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इससे व्यक्तियों के जीवन में शुभता बढ़ जाती है, भाग्योदय होता है और परेशानियां दूर होने लगती हैं।

---विज्ञापन---

शुक्रादित्य योग का राशियों पर असर

मेष राशि

सूर्य और शुक्र की युति आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जॉब बदलने वाले जातक नई नौकरी पा सकते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में मधुरता और मजबूती बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

शुक्रादित्य योग के शुभ प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा में में वृद्धि होगी, राजनीति जुड़े लोगों का भी समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में प्रगति होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से लाभ होगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य योग बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। कारोबार में उन्नति होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, कोई बड़ी डील मिल सकती है। स्टूडेंट्स जातकों के कम्यूनिकेशन स्किल में सुधार होगा। लोगों से भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। रिलेशनशिप में नई ताजगी आएगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि

सूर्य और शुक्री की युति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। आपके काम की प्रशंसा होगी, सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। कारोबारी संबंधों में मधुरता आएगी। साझेदारी के बिजनेस में लाभ होगा। स्टूडेंट्स जातकों की कलात्मक प्रतिभा निखरेगी, आपकी रुचि गूढ़ विद्या, ज्योतिष, तंत्र-मंत्र में बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि

शुक्रादित्य योग के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स जातकों की कल्पना शक्ति तेज होगी। आपके रिसर्च वर्क (शोध कार्य) में सफलता मिलेगी। कला, नृत्य, संगीत में रुचि रखने वालों के लिए भी यह अच्छा समय है। नौकरीपेशा जातकी इनकम बढ़ेगी। पारिवारिक सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 17, 2024 12:17 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola