16 अगस्त से 3 राशियों के घर बरसेगा धन, बुधादित्य-शुक्रादित्य राजयोग का महासंयोग बनाएगा मालामाल

Surya Gochar Rashifal: ज्योतिष दृष्टि से 16 अगस्त, 2024 एक बेहद महत्वपूर्ण दिन है। सूर्य के सिंह राशि में गोचर से इस दिन दो अति-शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसका सभी राशियों पर बेहद फलदायी असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के मालामाल हो जाने की संभावना है। आइये जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

surya-gochar-rashifal

Surya Gochar Rashifal: ज्योतिष दृष्टि से शुक्रवार 16 अगस्त, 2024 की शाम 7 बजकर 53 मिनट बेहद महत्वपूर्ण है। इस समय ग्रहों के स्वामी सूर्य कर्क राशि से निकलकर स्वराशि (अपनी राशि) सिंह में महागोचर करेंगे। उनके इस राशि परिवर्तंन से सिंह राशि में पहले से ही विराजमान बुध से बुधादित्य और शुक्र से शुक्रादित्य नामक दो अति-शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि सूर्य-बुध की युति से बने बुधादित्य राजयोग और सूर्य-शुक्र से मिलकर निर्मित शुक्रादित्य राजयोग को वैदिक ज्योतिष में बहुत शुभ माना गया है। इनके असर से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है, धन का आमद बढती है और हर क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होती है। यूं तो इन दोनों राजयोगों का सभी राशियों पर बेहद फलदायी असर होंगे, लेकिन 3 राशियों के जातक मालामाल हो जाएंगे। आइये जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सूर्य-बुध-शुक के सम्मिलित असर से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के प्रबल योग है। आपके स्वास्थ्य पर सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग हैं। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। बुधादित्य योग के असर से वाणी और बोलचाल की शैली में प्रभाव बढ़ेगा। स्टूडेंट्स जातकों को इससे सबसे अधिक लाभ होगा। आप डिसीजन मेकिंग में बेहतर होंगे। धन कमाने के नए रास्ते सामने आएंगे।

सिंह राशि

सूर्य के सिंह गोचर और शुक्रादित्य योग के निर्मित होने से आपकी इनकम पर सबसे अधिक असर होने के योग हैं। कई स्रोतों से धन की आमद बढ़ेगी। शेयर बाजार से सबसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। साथ ही फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी। आपके लिए नया निवेश से भी बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। कारोबारियों को नई बिजनेस नीति का लाभ प्राप्त होगा। मुनाफे में अप्रत्याशित उछाल आ सकता है। सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। मैरिड लाइफ में हैप्पीनेस बढ़ेगी। लव लाइफ रोमांचक रहेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

सिंह संक्रांति के बाद दो राजयोगों के बनने से आपके व्यक्तित्व एक नया निखार आ सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। आप अपना कोई काम शुरू करेंगे। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य में आपका यह प्रयास आपकी आमदनी का मुख्य स्रोत सिद्ध हो सकता है। कारोबारियों को साझेदारी के बिजनेस से खूब लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक जॉब बदलकर ऊंचे पद पर जा सकते हैं। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ