Surya Gochar: मेष राशि में स्थित सूर्य को हमेशा उच्च का माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस माह 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 2.42 बजे सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का यह गोचर अथवा राशि परिवर्तन सभी राशियों को समान रूप से प्रभावित करेगा। इस घटना को मेष संक्रांति भी कहा जाता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार यह गोचर वैसे तो शुभ रहेगा लेकिन कुछ राशियों के लिए यह नुकसानदेह हो सकता है। जानिए किन राशियों के लिए सूर्य का गोचर अशुभ प्रभाव लेकर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: अशोक के पत्ते भी बदलते हैं भाग्य, आज ही करें ये 4 उपाय
सूर्य का राशि परिवर्तन इनके लिए रहेगा अशुभ
वृषभ राशि
सूर्य का गोचर वृषभ राशि के बारहवें घर में होगा। यहां सूर्य के आने से जातकों के जीवन में कठिनाईयां बढ़ेंगी। उन्हें रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कतें आएंगी। अधिकारियों या बॉस से बहस हो सकती है। अपने अधिकार के लिए भी दूसरों से लड़ना होगा। धैर्य बनाए रखें तथा शांतिपूर्वक प्रयास करते रहें। भगवान शिव की आराधना करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह गोचर दसवें घर में होगा। यहां पर राहु के साथ सूर्य की युति बनने से आकस्मिक कर्क राशि के जातकों पर आकस्मिक मुसीबतें आती रहेंगी। किसी वाद-विवाद के चलते समाज और परिवार में मान-सम्मान कम होगा। राहु के प्रयास करने से आपको लाभ होगा और अशुभ प्रभाव का असर कम होगा।
यह भी पढ़ें: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा
कन्या राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन कन्या राशि के लिए आठवें भाव में होगा। यहां पर राहु के असर से कन्या राशि के जातकों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। हालांकि वहां पर रहना और एडजस्ट करना उनके लिए थोड़ा कठिन व समस्याप्रद हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में भी उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें और भगवान विष्णु की आराधना करें। इससे सभी संकट दूर होंगे।
मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का मेष में जाना व्यापार में घाटे का संकेत दे रहा है। किसी भी तरह के प्रोजेक्ट में पैसा निवेश करने से बचें। आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं। कोई आपकी आलोचना करें अथवा आपका विरोध करें तो उस पर ध्यान न दें। शांत रहते हुए निरंतर अपने प्रयास करते रहें। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखें। मां दुर्गा की स्तुति करना आपके कष्टों को कम करेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines