Mahashivratri 2023: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही शुभ मुहूर्त में आ रहा है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं जिनके कारण पूजा का विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार ये शुभ योग कई राशियों के लिए अत्यधिक शुभ रहेंगे। जानिए इन योगों के बारे में
यह भी पढ़ें: सूर्य-गुरु बनाएंगे मेष में युति, इन 3 राशियों की पलटेगी जिंदगी
महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं ये शुभ योग (Mahashivratri Shubh Muhurat)
त्रिग्रही योग
भगवान शिव की आराधना के पर्व महाशिवरात्रि पर शनि के साथ सूर्य और चंद्रमा की युति बन रही है। इसे ज्योतिष में त्रिग्रही योग कहा जाता है। यह योग कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग
महाशिवरात्रि पर सायं 5.42 बजे से अगले दिन सुबह 7.05 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस योग को समस्त धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना गया है।
शनि प्रदोष भी है
इस दिन शनिवार है और प्रदोष भी है, अत: इस दिन शनि प्रदोष का भी व्रत आएगा। ऐसे में शिवरात्रि पर शनि प्रदोष का संयोग होना ज्योतिष के अनुसार बहुत शुभ रहेगा।
इस प्रकार तीन अलग-अलग ग्रहों में आ रही महाशिवरात्रि सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ अच्छा लेकर आएगी। हालांकि चार राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ रहेगी।
किन राशियों के लिए शुभ रहेगी यह महाशिवरात्रि, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
महाशिवरात्रि पर सूर्य गोचर इन 4 राशियों को पहुंचाएंगा लाभ (Mahashivratri and Surya Gochar)
मेष राशि
मेष राशि के 11वें घर में त्रिग्रही योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। यदि ये लोग प्रतिदिन गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें तो इन्हें खूब फायदा होगा।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: शनि प्रदोष पर सर्वार्थसिद्धि योग में आएगी शिवरात्रि, इन उपायों से भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान
वृश्चिक राशि
इस राशि के चौथे घर में त्रिग्रही योग बनेगा। इससे घर-परिवार में सुख और शांति आएगी। आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। साथ ही कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीदने के योग बन रहे हैं। पंचामृत से शिवलिंग पर अभिषेक करें।
मकर राशि
मकर राशि के दूसरे घऱ में त्रिग्रही योग बन रहा है। इससे आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन सुधरेगी। कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोच लें तो हर चीज हासिल कर लेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। जॉब करते हैं तो जॉब में प्रमोशन मिलेगा। शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: घर के बाहर भूल कर भी न लगाएं काला मुखौटा या काले घोड़े की नाल, बर्बाद हो जाएंगे
कुंभ राशि
सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होने के कारण त्रिग्रही योग भी इसी राशि में बन रहा है। ऐसे में कुंभ राशि वालों पर सूर्य, गुरु और शनि तीनों महत्वपूर्ण ग्रहों की कृपा रहेगी। ऐसे में आप हर तरफ से उन्नति करेंगे। जिस भी जगह जाएंगे, वहीं से आपको जबरदस्त लाभ होगा। प्रतिदिन ‘शिव’ नाम मंत्र की 7 माला जप करेंगे तो कई गुणा मुनाफा होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines