---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज से सूर्य की तरह चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, राजाओं जैसा भोगेंगे सुख

Surya Gochar In Mesh Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव इस समय मेष राशि में विराजमान हैं। मेष राशि में सूर्य देव 13 दिन और रहेंगे। आने वाले 13 दिन कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहेगी। तो आज इस खबर में उन भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार जानेंगे।

---विज्ञापन---

Surya Gochar In Mesh Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। माना जाता है कि जब भी सूर्य देव किसी जातक की कुंडली में मजबूत स्थिति में रहते हैं वे लोग राजा जैसा जीवनयापन करते हैं। बता दें कि सूर्य देव इस समय मेष राशि में मौजूद हैं लेकिन 13 दिन बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

कब होगा सूर्य का गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव का राशि परिवर्तन 14 मई 2024, दिन मंगलवार को शाम 6 बजकर 04 मिनट पर होने वाला है। इससे पहले सूर्य देव का प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ेगा। सूर्य देव के मेष राशि में होने से 3 राशि के लोग अगले 13 दिन तक राजाओं की तरह सुख भोगेंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन किन राशि के लोग राजा जैसा सुख भोगेंगे।

---विज्ञापन---

मेष राशि

आज अचानक मेष राशि वाले लोगों को धन का लाभ हो सकता है। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जो लोग नौकरी – कारोबार कर रहे हैं उनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। परिवार के सदस्य के साथ समय व्यतीत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी भी कार्य में घरवालों का साथ मिलेगा। कार्य व्यापार में विस्तार होगा।

कर्क राशि

सूर्य एक मेष राशि में होने से कर्क राशि वाले लोगों के लिए अगले 13 दिन का समय अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरवालों में खुशियां बनी रहेंगी। जीवन खुशहाल बीतेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। जो लोग सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही बड़ों का साथ मिलेगा। कारोबार में जमकर लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। घरवालों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में डबल का मुनाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- 10 मई के बाद इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- पार्टनर पर हर समय शक करती हैं ये 5 राशि की लड़कियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2024 09:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola